1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings से ही बाहर हो गई ये टीमें, टीम इंडिया से ऊपर सिर्फ 2 टीम, पाकिस्तान का बहुत बुरा हाल

ICC Rankings से ही बाहर हो गई ये टीमें, टीम इंडिया से ऊपर सिर्फ 2 टीम, पाकिस्तान का बहुत बुरा हाल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 05, 2026 08:06 pm IST,  Updated : May 05, 2026 08:06 pm IST

ICC Rankings: ICC की ओर से सालाना रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। 2 टीमें ICC रैंकिंग से ही बाहर हो गई हैं।

ICC Rankings IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AFP

ICC Rankings: महिला क्रिकेट में ताकत, निरंतरता और दबदबे की बात हो तो एक नाम सबसे ऊपर आता है और वो नाम है ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का। यही वजह है कि ताजा T20I टीम रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलिया का जलवा बरकरार है। ICC की सालाना महिला T20I टीम रैंकिंग में नंबर-1 पायदान पर बरकरार रहते हुए विराधो टीमों के लिए बड़ा संदेश दिया है। खासकर जब नजरें अब ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 पर टिक चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार

ICC की सालाना महिला T20I टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 287 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर मजबूती से काबिज है। टीम ने दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम पर 12 पॉइंट की बढ़त बना रखी है, जो उनके दबदबे को साफ दर्शाता है। वहीं भारत महिला क्रिकेट टीम 264 रेटिंग पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।  इस रैंकिंग सिस्टम में मई 2025 के बाद खेले गए मैचों को 100% वेटेज दिया गया है, जबकि उससे पहले के दो साल के प्रदर्शन को 50% वेटेज के साथ शामिल किया गया है। यही वजह है कि हालिया फॉर्म का असर साफ तौर पर रैंकिंग में दिखाई दे रहा है।

पाकिस्तान टॉप-5 में शामिल नहीं

टॉप-5 टीमों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम 253 रेटिंग पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है और मौजूदा ICC महिला T20 वर्ल्ड कप चैंपियन होने के नाते उनके सामने अब खिताब बचाने की बड़ी चुनौती होगी। साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम 243 रेटिंग पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है। वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं और दोनों के बीच सिर्फ एक पॉइंट का अंतर है। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम आठवें स्थान पर कायम है, जबकि आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम नौवें और 10वें स्थान पर बेहद मामूली अंतर के साथ मौजूद हैं।

रैंकिंग से बाहर हुईं 2 टीमें

ICC रैंकिंग में कुछ दिलचस्प बदलाव भी देखने को मिले हैं। USA की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्थान की छलांग लगाई है और अब 20वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं जर्मनी महिला क्रिकेट टीम ने 10 रेटिंग पॉइंट जोड़कर बड़ी छलांग लगाते हुए 29वें स्थान पर पहुंच गई है। इस साल कुल 78 टीमें ICC वूमेन्स T20I रैंकिंग में शामिल हैं, जिनके लिए पिछले तीन सालों में कम से कम 8 T20I मैच खेलना जरूरी था। कंबोडिया महिला क्रिकेट टीम रैंकिंग लिस्ट से बाहर हो गई है और उसे दोबारा रैंकिंग में आने के लिए और मैच खेलने होंगे। वहीं पेरू महिला क्रिकेट टीम तीन साल तक कोई मैच न खेलने के कारण रैंकिंग से बाहर हो गई है।

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी को मिली चुनौती, अब कौन है सिक्सर किंग बनने के करीब

IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का क्यों है बुरा हाल? टीम इंडिया के पूर्व कोच ने बताई बड़ी वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल