1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऐतिहासिक जीत के बाद भी भारतीय टीम को लगा झटका, ICC टेस्ट रैंकिंग में छिना नंबर-1 का ताज

ऐतिहासिक जीत के बाद भी भारतीय टीम को लगा झटका, ICC टेस्ट रैंकिंग में छिना नंबर-1 का ताज

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jan 05, 2024 08:35 am IST,  Updated : Jan 05, 2024 08:35 am IST

India vs South Africa: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच को 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही और इस सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। हालांकि इस जीत के बावजूद टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 के ताज को गंवाना पड़ा।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

केप टाउन टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत के बाद भी भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। आईसीसी की तरफ से इस टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद जारी की गई लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी को गंवाना पड़ा है। इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम 118 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज थी, लेकिन पहले मुकाबले में मिली हार के चलते टीम इंडिया को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा। अब भारतीय टीम 117 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं रैंकिंग में अब पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का कब्जा हो गया है जो इस समय पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है और पहले 2 मुकाबलों को अपने नाम करने के साथ इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर चुकी है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिर्फ 1 रेटिंग अंक का अंतर

आईसीसी की तरफ से जारी की गई लेटेस्ट टीम रैंकिंग में भारत टीम जहां अब 117 रेटिंग्स अंकों के साथ दूसरे स्थान पर तो वहीं ऑस्ट्रेलिया 118 रेटिंग्स अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले दोनों ही टीमों के रेटिंग्स अंक बराबर थे लेकिन दशमलव में भारत के रेंटिग्स अंक अधिक होने से वह पहले स्थान पर काबिज था। इस रैंकिंग में अन्य टीमों की स्थिति को देखा जाए तो उसमें भारत के खिलाफ सीरीज बराबरी पर खत्म करने वाली साउथ अफ्रीकी टीम 106 रेटिंग्स अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड तीसरे स्थान पर काबिज है जबकि पाकिस्तान की टीम 92 रेटिंग्स अंकों के साथ छठे स्थान पर काबिज है।

इंग्लैंड के खिलाफ फिर से नंबर-1 की कुर्सी हासिल करने का भारत को मिलेगा मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद भारत को भले ही रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी को गंवाना पड़ा, लेकिन टीम इंडिया के पास इस महीने के आखिर में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इस ताज को हासिल करने का मौका होगा। भारतीय टीम को अब अपना अगला टेस्ट मुकाबला 25 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर खेलना है।

ये भी पढ़ें

डेविड वॉर्नर को वापस मिली उनकी बैगी ग्रीन कैप, वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी

IND vs SA: न्यूलैंड्स स्टेडियम से बुमराह का पुराना नाता, कहा- इस मैदान के लिए हमेशा मेरे दिल में एक...

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल