1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी रैंकिंग में फिर उठापटक, ऋषभ पंत ने लगाई लंबी छलांग, इस भारतीय खिलाड़ी को भयंकर नुकसान

आईसीसी रैंकिंग में फिर उठापटक, ऋषभ पंत ने लगाई लंबी छलांग, इस भारतीय खिलाड़ी को भयंकर नुकसान

 Published : Nov 06, 2024 01:55 pm IST,  Updated : Nov 06, 2024 05:13 pm IST

आईसीसी की लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया के सुपर स्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली टॉप 10 से काफी दूर हो गए हैं। इस बीच ऋषभ पंत ने भले ही एक अच्छी उछाल मारी है।

आईसीसी रैंकिंग में...- India TV Hindi
आईसीसी रैंकिंग में फिर उठापटक, ऋषभ पंत ने लगाई लंबी छलांग, इस भारतीय खिलाड़ी को भयंकर नुकसान Image Source : PTI

ICC Test Rankings: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मिली करारी हार के बाद आईसीसी की ओर एक और दफा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बीच भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को हल्का सा फायदा हुआ है, वहीं यशस्वी जायसवाल थोड़े से घाटे में रहे हैं। हालांकि बात अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली की करें तो ये दोनों ही स्टार बल्लेबाज अब टॉप 10 से काफी दूर जा चुके हैं। उनकी वापसी अब काफी मुश्किल लग रही है। 

जो रूट अभी भी टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज, केन विलियमसन दूसरे नंबर पर काबिज

आईसीसी की ओर से जारी की गई टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट अभी भी नंबर वन की कुर्सी पर काबिज हैं। उनकी रेटिंग 903 की है। फिलहाल उनके सामने चुनौती भी कोई नहीं है। क्योंकि दूसरे नंबर पर केन विलियमसन हैं, उनकी रेटिंग 804 की है। यानी पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच अंतर काफी ज्यादा है, जो आसानी से नहीं पटेगा। इसेक बाद इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक को एक स्थान का फायदा हो गया है। वे अब 778 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर आ गए हैं। 

यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का नुकसान, पंत ने लगाई छलांग

यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाए थे, यही वजह है कि वे अब एक पायदान नीचे यानी नंबर 4 पर ​खिसक गए हैं, उनकी रेटिंग अब 777 की है। स्टीव स्मिथ अभी भी 757 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर बने हुए हैं। मुंबई टेस्ट में ऋषभ पंत ने बाकी बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया था, इसका फायदा उन्हें इस बार की रैंकिंग में मिलता हुआ दिख रहा है। वे अब पांच स्थान की छलांग लगाकर नंबर 6 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 750 की हो गई है। इन दो के अलावा भारत का कोई भी बल्लेबाज टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना पाया है। 

विराट कोहली और रोहित शर्मा का हाल ​बेहाल

बात अगर विराट कोहली की करें तो वे इस बार कुल 8 पायदान नीचे चले गए हैं। उनकी रेटिंग 655 की रह गई है और वे नंबर 22 पर हैं। लगातार खराब खेल का नतीजा इस तरह से देखने के लिए मिल रहा है। वहीं बात अगर रोहित शर्मा की करें तो वे सीधे नंबर 26 पर चले गए हैं। उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है। उनकी रेटिंग इस वक्त 629 की है। यानी अब इन दोनों के लिए टॉप 10 में वापसी कर पाना काफी मुश्किल होगा। कम से कम दो बड़ी पारियां ही ऐसा करवा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2025: कहीं फिर से फंस ना जाए मुंबई इंडियंस, ऑक्शन में करना होगा जुगाड़

IPL 2025 Auction: इन भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइज सबसे ज्यादा, हो सकती है करोड़ों में कीमत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल