1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया को भयंकर नुकसान, इस टीम ने मारी लंबी छलांग

आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया को भयंकर नुकसान, इस टीम ने मारी लंबी छलांग

 Published : May 05, 2025 02:46 pm IST,  Updated : May 05, 2025 02:46 pm IST

आईसीसी ने टेस्ट की सालाना रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय टीम को नुकसान हुआ है। वहीं इंग्लैंड ने छलांग लगाते हुए दूसरे नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है।

team india- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : PTI

आईसीसी की ओर से नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है। वैसे तो आईसीसी हर सप्ताह रैंकिंग जारी करता है, लेकिन इस बार की रैंकिंग स्पेशल है, क्योंकि इसमें पूरे साल का हिसाब किताब रखा जाता है। इस बीच नई रैंकिंग में भारतीय टीम को जबरदस्त नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। साउथ अफ्रीका को भी नुकसान हुआ है, लेकिन इंग्लैंड ने बड़ी छलांग लगाने में कामयाबी हासिल की है। 

ऑस्ट्रेलिया आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम

टेस्ट की नई आईसीसी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर एक पर है। टीम की रेटिंग इस वक्त 126 की है। टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जो जून में खेला जाएगा। इस बीच इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर काबिज हो गई है। टीम को दो स्थानों का उछाल मिला है। इंग्लैंड का प्रदर्शन वैसे तो कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन सालभर का अगर हिसाब किताब किया जाए तो उसमें टीम ने बाजी मारी है। साउ​थ अफ्रीका की टीम को भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। इससे पहले तक साउथ अफ्रीका की टीम नंबर दो पर थी, लेकिन अब उसे तीसरे स्थान पर जाना पड़ा है। 

भारतीय टीम एक स्थान के नुकसान के साथ चौथे नंबर पर खिसकी

बात अगर टीम इंडिया की करें तो उसे भी नुकसान उठाना पड़ा है। भारतीय टीम इससे पहले तीसरे स्थान पर थी। भारत से आगे केवल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ही थे। लेकिन अब भारतीय टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड की रेटिंग 113, साउथ अफ्रीका की 111 है, वहीं भारतीय टीम की रेटिंग 105 की हो गई है। यानी चौथे नंबर की भारतीय टीम और तीसरे नंबर की साउथ अफ्रीका के बीच रेटिंग का अंतर भी काफी है, इसे भर पाना आसान नहीं होगा। इस बीच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी होगा, इसके परिणाम से रेटिंग में तो बदलाव होगा, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि भारत को कोई बहुत ज्यादा फायदा हो। 

जून में शुरू होगी भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

जून से आखिर में ही भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का भी आगाज हो रहा है। इस दौरान जरूर रेटिंग में कुछ बदलाव देखने के मिल मिल सकता है। हालांकि इंग्लैंड की 113 की रेटिंग की बराबरी कर पाना आसान काम तो कतई नहीं होने वाला। भारत और इंग्लैंड के बीच जा सीरीज होगी, उसी से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र का आगाज होगा। बाकी टीमें भी इसके बाद एक दूसरे से भिड़ना शुरू कर देंगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल