1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी रैंकिंग में भयंकर बदलाव, ऋषभ पंत ने किया बड़ा धमाका, टेम्बा बावुमा ने रचा इतिहास

आईसीसी रैंकिंग में भयंकर बदलाव, ऋषभ पंत ने किया बड़ा धमाका, टेम्बा बावुमा ने रचा इतिहास

 Published : Jan 08, 2025 01:54 pm IST,  Updated : Jan 08, 2025 01:54 pm IST

ICC Rankings: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत ने एक बार फिर से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में वापसी कर ली है। जो रूट अभी भी नंबर एक पर हैं, वहीं टेम्बा बावुमा ने तो कमाल ही ​कर दिया है।

rishabh pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : PTI

ICC Test Rankings: आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार भी रेटिंग और रैकिंग में काफी ज्यादा बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। खास बात ये है कि भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक बार फिर से टॉप 10 में वापसी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने तूफानी पारी खेली थी, जिसक फायदा उन्हें मिलता हुआ नजर आ रहा है। इस बीच साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा ने तो इतिहास की रच दिया। 

जो रूट अभी भी नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज, टॉप 5 में नहीं हुआ बदलाव 

आईसीसी की ओर से जो नई टेस्ट रैंकिंग सामने आई है, उसके टॉप 5 में बार भी बदलाव नहीं हैं, लेकिन इसके बाद जबरदस्त उलटफेर देखने के लिए मिल रहे हैं। इंग्लैंड के जो रूट अभी भी नंबर वन की कुर्सी पर अपना कब्जा बनाए हुए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 895 की है। इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक भी दूसरे नंबर पर जमे हुए हैं। उनकी रेटिंग 876 की है। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन की बात करें तो वे 867 की रेटिंग के साथ नंबर 3 पर हैं। भारत के यशस्वी जायसवाल 847 की रेटिंग के साथ अभी भी नंबर चार की कुर्सी पर बरकरार हैं। वहीं ट्रेविस हेड नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग 772 की है। यानी यहां टॉप 5 में कोई भी बदलाव देखने के लिए नहीं मिल रहे हैं। 

टेम्बा बावुमा ने मारी लंबी छलांग, ऑलटाइम हाई रेटिंग 

इस बीच साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा ने लंबी छलांग मारी है। उन्हें इस बार की रैंकिंग में 3 स्थानों का उछाल मिला है। वे अब 769 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। ये उनकी ऑलटाइम हाई रैंकिंग और रेटिंग भी हैं। ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में ही साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को लगातार दो टेस्ट मैच हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। 

ऋषभ पंत को फायदा, स्टीव स्मिथ को नुकसान 

इस बीच श्रीलंका के कामेंदु मेंडिस की बात करें तो उन्हें भी एक स्थान का उछाल मिला है। वे अब 759 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर पहुंच गए हैं। हालांकि स्टीव स्मिथ को हल्का सा नुकसान हुआ है। वे अब एक स्थान नीचे यानी नंबर 8 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 746 की है। भारत के ऋषभ पंत ने एक बार फिर से टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है। उन्हें इस बार तीन स्थानों का उछाल मिला है। वे 739 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 725 की रेटिंग के साथर नंबर 10 पर बने हुए हैं। 

यह भी पढ़ें 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अफगानिस्तान का बड़ा दांव, इस वर्ल्ड चैंपियन को बना दिया मेंटर

इस खिलाड़ी ने साल की पहली हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, चार विकेट से मचाई सनसनी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल