1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग ने मचाया हड़कंप, विराट कोहली और ऋषभ पंत टॉप 10 से आउट

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग ने मचाया हड़कंप, विराट कोहली और ऋषभ पंत टॉप 10 से आउट

 Published : Oct 30, 2024 02:01 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 02:01 pm IST

आईसीसी की ओर से जारी की गई नई टेस्ट रैंकिंग में कई सारे बड़े बदलाव हुए हैं। इससे यशस्वी जायसवाल को छोड़कर बाकी भारतीय बल्लेबाजों को नुकसान हुआ है।

virat kohli rishabh pant- India TV Hindi
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग ने मचाया हड़कंप, विराट कोहली और ऋषभ पंत टॉप 10 से आउट Image Source : PTI

ICC Test Rankings Update: आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में इस बार भयंकर बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों ने जिस तरह का खराब प्रदर्शन पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया है, उसके बाद बड़े बड़े खिलाड़ी आईसीसी रैंकिंग में काफी नीचे चले गए हैं। हाल ये हो गया है कि अब टीम इं​डिया का अब केवल एक ही खिलाड़ी टॉप 10 में बचा है, बाकी सभी को बाहर जाना पड़ा है और बड़े भारी अंतर के साथ। 

इंग्लैंड के जो रूट अभी भी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज 

इस बार आईसीसी की ओर से जो नई रैंकिंग जारी की गई है, उसमें भी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट पहले नंबर पर काबिज हैं। उनकी रेटिंग 903 हो गई है। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 813 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर कायम हैं। इस बीच अच्छी बात ये रही कि भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक स्थान की छलांग के साथ अब सीधे नंबर 3 पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। उनकी रे​टिंग अब 790 की है। 

पाकिस्तान के साउद शकील ने लगाई बहुत लंबी छलांग 

इस बीच इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह अब 778 की रेटिंग के साथ नंबर 4 पर चले गए हैं। उस्मान ख्वाजा को भी बिना खेले ही एक स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 7 से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान के उभरते हुए बल्लेबाज साउद शकील ने एक ही साथ 20 स्थानों की छलांग मार दी है। उनकी रेटिंग सीधे 724 की हो गई है। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को भी आठ स्थानों का फायदा हुआ है, वे अब 711 की रेटिंग के साथ नंबर 10 पर पहुंच गए हैं। 

ऋषभ पंत और विराट कोहली को भयंकर नुकसान 

इस बीच बड़ा उलटफेर ये हुआ है कि भारतीय टीम के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 5 स्थान नीचे आ गए हैं। अब वे टॉप 10 से बाहर होकर सीधे नंबर 11 पर चले गए हैं। ये उनके लिए बड़ा झटका है। विराट कोहली को भी एक ही झटके में 6 स्थानों का नुकसान हुआ है। वे अब 688 की रेटिंग के साथ नंबर 14 पर चले गए हैं। उन्हें भी टॉप 10 से बाहर होना पड़ा है। 

यह भी पढ़ें 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज का ये है पूरा शेड्यूल, कितने बजे से शुरू होंगे मुकाबले

विराट कोहली तोड़ देंगे राहुल द्रविड़ का ये बड़ा रिकॉर्ड, फिर केवल एक ही खिलाड़ी रह जाएगा आगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल