1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक जून से बदल जाएंगे नियम, टेस्ट और वनडे के नियमों में होने जा रहे बड़े बदलाव; गेंदबाजों की होगी बल्ले-बल्ले

एक जून से बदल जाएंगे नियम, टेस्ट और वनडे के नियमों में होने जा रहे बड़े बदलाव; गेंदबाजों की होगी बल्ले-बल्ले

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 31, 2025 11:53 am IST,  Updated : May 31, 2025 11:55 am IST

आईसीसी जून महीने से वनडे और टेस्ट क्रिकेट के कुछ नियमों में बदलाव करने जा रहा है, वनडे में जहां अभी 2 गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है तो वहीं उसको लेकर भी नया नियम लागू किया जा रहा है।

ICC New Rule For International Cricket- India TV Hindi
एक जून से ये नए नियम होंगे लागू। Image Source : INDIA TV

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने टेस्ट और वनडे के साथ टी20 फॉर्मेट को और रोमांचक बनाने के लिए अगले महीने जून से कुछ नए नियमों को बदलने का फैसला लिया है। इसमें वनडे में 2 नई गेंदों के इस्तेमाल के अलावा कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम में बदलाव के साथ बाउंड्री लाइन पर पकड़े जाने वाले कैच के नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं। नियमों में हो रहे बदलाव का सबसे ज्यादा असर वनडे फॉर्मेट में देखने को मिलेगा जिसमें गेंदबाजों को अधिक फायदा होगा।

अब 35 ओवर के बाद वनडे में होगा सिर्फ एक गेंद का इस्तेमाल

वनडे फॉर्मेट में पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजों का दबदबा पूरी तरह से देखने को मिल रहा है, जिसमें दोनों छोर से दो नई गेंद होने की वजह से गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग हासिल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने वनडे में 2 गेंदों के प्रयोग को लेकर अब नियम में जो बदलाव किया है उसमें 17-17 ओवर्स तक 2 गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके बाद अब 35 ओवर्स के बाद सिर्फ एक गेंद का प्रयोग किया जाएगा जिससे गेंदबाजों के लिए आखिरी ओवर्स में रिवर्स स्विंग हासिल करने में थोड़ी मदद मिलेगी जिससे बल्लेबाजों के लिए तेजी से रन बनाना थोड़ा मुश्किल काम जरूर होगा।

35वें ओवर से किस गेंद का प्रयोग करना है इसका फैसला फील्डिंग करने वाली टीम का कप्तान करेगा। वहीं यदि मुकाबला किसी वजह से 25 या उससे कम ओवर्स का खेला जाता है तो उस स्थिति में सिर्फ एक गेंद का प्रयोग किया जाएगा। वनडे में ये नया नियम 2 जुलाई से शुरू होने वाली श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज से लागू होगा।

बाउंड्री लाइन पर कैच और डीआरएस को लेकर भी होगा बदलाव

फील्डिंग के बढ़ते स्तर के चलते अब बाउंड्री लाइन पर भी ऐसे कैच पकड़े जाने लगे हैं, जिनको लेकर पहले सोचा भी नहीं जाता था, वहीं कई बार ऐसी भी स्थिति देखने को मिलती है जिससे कुछ फैसलों पर प्लेयर्स की नाखुशी भी देखने को मिलती है। वहीं अब आईसीसी ने बाउंड्री लाइन पर कैच के अलावा डीआरएस के नियम में भी कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है जिसको लेकर जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

कन्कशन सब्स्टीट्यूट के नियम में भी होगा बदलाव

आईसीसी ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट के नियम में भी बदलाव का फैसला किया है जिसमें अब टीमों को मैच शुरू होने से पहले ही कन्कशन रिप्लेसमेंट के लिए अपने पांच प्लेयर्स के नाम मैच रेफरी को देने होंगे। इसमें एक विकेटकीपर, एक स्पिनर, एक ऑलराउंडर, एक बल्लेबाज और एक तेज गेंदबाज का नाम होगा। ऐसे में यदि मुकाबले के दौरान कोई खिलाड़ी कन्कशन के चलते बाहर होता है तो उसी की ही तरह दूसरे प्लेयर को शामिल किया जाएगा। टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के बाद ये नियम लागू होंगे जब श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 17 जून से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा।

ये भी पढ़ें

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले शाहिद अफरीदी का केरल कम्यूनिटी ने दुबई में किया स्वागत, मचा हंगामा

VIDEO: बुमराह की ये गेंद देख इंग्लैंड की भी बढ़ गई होगी टेंशन, बल्लेबाज हो गया नतमस्तक; नहीं था कोई जवाब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल