1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी को फिर से जारी करनी पड़ी वनडे रैंकिंग, इस नंबर पर हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली

आईसीसी को फिर से जारी करनी पड़ी वनडे रैंकिंग, इस नंबर पर हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली

 Published : Aug 21, 2025 12:07 pm IST,  Updated : Aug 21, 2025 02:36 pm IST

ICC Rankings: विराट कोहली और रोहित शर्मा की एक बा​र फिर से आईसीसी वनडे रैंकिंग में वापसी हो गई है। आईसीसी ने अपनी गलती में सुधार भी कर लिया है।

rohit sharma and virat kohli- India TV Hindi
रोहित शर्मा और विराट कोहली Image Source : GETTY

ICC ODI Rankings: आईसीसी को अब एक बार फिर से अपनी गलती के कारण वनडे की रैंकिंग दोबारा जारी करनी पड़ी है। इससे पहले जो रैंकिंग आईसीसी आई थी, उसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम ही गायब हो गया था। हालांकि उसके बाद आईसीसी ने इसका संज्ञान लिया और इसे जल्द से जल्द ठीक कराने की कोशिश की। अब नई रैंकिंग आ चुकी है, इसके साथ ही एक बयान भी आया है। 

रोहित शर्मा दूसरे और विराट कोहली की चौथे स्थान पर हुई वापसी

आईसीसी की जो नई वनडे रैंकिंग जारी की गई है, वो 19 अगस्त तक अपडेट की गई है। इसमें भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पहले नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 784 की चल रही है। इसके बाद दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनकी रेटिंग 756 की चल रही है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम जो लंबे समय तक पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज रहे, अब लगातार नीचे जाते जा रहे हैं, इस वक्त वे 739 की रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर चले गए हैं। विराट कोहली फिर से अपने नंबर चार पर पहुंच गए हैं, उनकी रेटिंग 736 की है। 

नई रैंकिंग आने के बाद मच गया था हंगामा

यानी इससे पहले जो गलती आईसीसी से हुई थी, अब उसे सुधार दिया गया है और विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा को भी अपनी जगह वापस ला ​दिया गया है। बुधवार को आईसीसी ने वनडे की जो रैंकिंग बताई थी, उसमें विराट कोहली और रोहित का नाम भी गायब था और ​बाबर आजम को दूसरे नंबर की कुर्सी पर भेज दिया गया था। मजे की बात ये है कि रोहित और कोहली अभी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, इसके बाद भी उन्हें टॉप 100 से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ, सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें हुई। आईसीसी ने इसके बाद अपना काम किया। 

रैंकिंग में गड़बड़ी को लेकर आईसीसी का बयान भी आया

इस बीच आईसीसी ने अपने एक बयान में बताया है कि इस हफ्ते की वनडे रैंकिंग में कई मुद्दों की जांच की जा रही है। जो भी गलती हुई थी, उसे तुरंत ठीक कर दिया गया। रोहित शर्मा को दूसरे और विराट कोहली को चौथे स्थान पर बहाल कर दिया गया। इस गड़बड़ी से किसी और खिलाड़ी पर कोई असर नहीं पड़ा। हालांकि इससे पहले भी आईसीसी ने कुछ एक बार टीमों की रैंकिंग में गड़बड़ी थी, जो अब नहीं हो रही है। अब इंतजार अगले सप्ताह का किया जाना चाहिए, जब आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी होगी, उसके बाद ही काफी कुछ तस्वीर साफ होगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल