1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी, यहां जाने वर्ल्ड कप की पूरी प्लानिंग

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी, यहां जाने वर्ल्ड कप की पूरी प्लानिंग

 Reported By: PTI, Edited By: Deepesh Sharma
 Published : Jun 27, 2023 02:55 pm IST,  Updated : Jun 27, 2023 02:55 pm IST

वर्ल्ड कप 2023 से पहले शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। जहां फाइनल और सेमीफाइनल मैचों के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है।

World Cup 2023- India TV Hindi
World Cup 2023 Image Source : GETTY

ICC World Cup 2023 Schedule: आईसीसी ने मुंबई में आज यानी कि 27 जून को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें भिड़ने वाली हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच एक दिवसीय विश्व कप का हाईवोल्टेज मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दुनिया के सबसे बड़े इस स्टेडियम पर ही 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा।  

पहले मैच में इन टीमों का सामना

टूर्नामेंट का आगाज अहमदाबाद में ही पांच अक्टूबर को पिछले विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगा । दर्शकों की संख्या के आधार पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसमें 132000 दर्शक बैठ सकते हैं जो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) से 32000 अधिक है। विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में और दूसरा अगले दिन कोलकाता में ईडन गार्डंस पर खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व दिन होगा। फाइनल मैच अहमदाबाद में 19 नवंबर को होगा जबकि 20 नवंबर रिजर्व दिन रहेगा। सभी तीन नॉकआउट मैच दिन रात के होंगे। 

ये सभी वेन्यूज में होंगे मैच

विश्व कप के मैच हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरू,मुंबई और कोलकाता में होंगे। गुवाहाटी और तिरूवनंतपुरम के अलावा हैदराबाद में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अभ्यास मैच खेले जायेंगे। 12 मेजबान संघों को सोमवार को मुंबई बुलाया गया था जहां मंगलवार की आधिकारिक घोषणा से पहले उनसे विस्तार से जानकारी ली गई। वानखेड़े स्टेडियम पर 2011 विश्व कप का फाइनल खेला गया था जहां महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल बाद खिताब जीता था। वहीं ईडन गार्डंस पर 1987 विश्व कप का फाइनल खेला गया था जिसमें आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच चेन्नई, बेंगलुरू या कोलकाता में कराने की मांग की थी जिसे बीसीसीआई और आईसीसी ने ठुकरा दिया। 

क्वालीफायर टीम आना बाकी

इस विश्व कप में 10 टीमें भाग लेंगी जिनमें से 8 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के जरिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और शेष दो जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए पहुंचेंगी। क्वालीफायर में पूर्व चैम्पियन श्रीलंका, वेस्टइंडीज के अलावा नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई, अमेरिका और मेजबान जिम्बाब्वे भाग ले रहे हैं। विश्व कप में सभी टीमें एक दूसरे से राउंड रॉबिन आधार पर खेलेंगी जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल