1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ILT20 Schedule: अगले साल यूएई में शुरू होगी नई टी20 लीग, IPL की तीन फ्रेंचाइजी भी होगी शामिल, सामने आया पूरा शेड्यूल

ILT20 Schedule: अगले साल यूएई में शुरू होगी नई टी20 लीग, IPL की तीन फ्रेंचाइजी भी होगी शामिल, सामने आया पूरा शेड्यूल

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Nov 29, 2022 05:18 pm IST,  Updated : Nov 29, 2022 05:27 pm IST

ILT20 Schedule: यूएई में छह टीमों के बीच खेली जाएगी नई टी20 लीग, आईपीएल की तीन फ्रेंचाइजियां भी होंगी मैदान पर।

International league t20- India TV Hindi
इंटरनेशनल लीग टी20 Image Source : ILT20 TWITTER

ILT20 Schedule: यूएई की नई टी20 लीग के पहले सीजन का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है। छह टीमों के साथ अगले साल 2023 में शुरू होने वाली इंटरनेशनल लीग टी20 का पहला मुकाबला 13 जनवरी को दुबई कैपिटल्स और अबु धाबी नाईट राइडर्स के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि टूर्नामेंट का आखिरी यानी खिताबी मुकाबला 12 फरवरी को इसी स्टेडियम में होगा।

आईलीग टी20 के पहले सीजन में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें ग्रुप स्टेज में 30 और प्लेऑफ के चार मैच होंगे। पूरे टूर्नामेंट का आयोजन यूएई के तीन अलग-अलग स्टेडियम में होगा। इसमें सबसे ज्यादा 16 मुकाबले दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होंगे। जबकि अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में 10 और शारजाह स्टेडियम में 8 मैच खेले जाएंगे। इस दौरान 5 डबल हेडर भी होंगे।

छह टीमों वाली इस टी20 लीग में दुबई कैपिटल्स, अबु धाबी नाईट राइडर्स, डेजर्ट वाइपर्स, गल्फ जाएंट्स, एमआई अमीरात और शारजाह वॉरिअर्स शामिल होंगी। इनमें तीन टीमें को आईपीएल की नामी फ्रेंचाइजियों ने खरीदा है।

गौरतलब है कि अगले साल जनवरी से फरवरी तक दुनियाभर में कई सारी टी20 लीग का आयोजन होगा। इसमें दक्षिण अफ्रीका में पहली बार एसए20, ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश, पाकिस्तान में पीएसएल और बांग्लादेश में बीपीएल खेला जाएगा। इस दौरान दुनियाभर के कई दिग्गज खिलाड़ी भी इनमें शामिल होंगे, ऐसे में फैंस को क्रिकेट का ओवरडोज मिलना तय है।

यूएई की इस नई टी20 लीग की बात करें तो इसमें सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कीरोन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट, एलेक्स हेल्स, मोईन अली, वनिंदु हसरंगा और सिकंदर रजा जैसे क्रिकेट सितारे भी हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों को इस लीग में भारी भरकम रकम मिलने की उम्मीद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल