IML 2025 Final, IND-M vs WI-M: सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का खिताब जीत लिया। फाइनल में इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया। इससे पहले वेस्टइंडीज ने इंडिया मास्टर्स को 149 रनों का टारगेट दिया था, जिसे इंडिया मास्टर्स ने 18वें ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंडिया मास्टर्स के लिए अंबाति रायडू ने 50 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली।
इंडिया मास्टर्स बनाम वेस्टइंडीज मास्टर्स IML 2025 के फाइनल मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें