1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND A vs AFG A: भारतीय टीम ने 101 रनों से मुकाबला किया अपने नाम, निशांत सिंधु ने गेंद से दिखाया कमाल

IND A vs AFG A: भारतीय टीम ने 101 रनों से मुकाबला किया अपने नाम, निशांत सिंधु ने गेंद से दिखाया कमाल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 17, 2026 09:08 am IST,  Updated : Jun 17, 2026 05:47 pm IST

IND A vs AFG: भारतीय-ए टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले को 101 रनों से अपने नाम करने के साथ इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

IND A vs AFG A, Live Score:- India TV Hindi
इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए Image Source : SLC

IND A vs AFG A, Tri Nation A Series Today Match: इंडिया ए टीम ने ट्राई सीरीज के 5वें मैच में अफगानिस्तान ए का सामना करते हुए उसे 101 रनों से अपने नाम कर लिया है और इस बड़ी जीत के साथ ही फाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 300 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर निराश किया। हालांकि, वैभव के जोड़ीदार प्रियांश आर्या, कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 319 रनों का स्कोर खड़ा किया। प्रियांश आर्या और कुमार कुशाग्र ने 58-58 रनों की पारी खेली, जबकि तिलक ने 59 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में फरमानुल्लाह सफी, अब्दुल्ला अहमदजई और फरीदून दाऊदजई ने शानदार गेंदबाजी की। तीनों ने 2-2 विकेट चटकाए। इस मैच में भारतीय-ए टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 319 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा करते हुए अफगानिस्तान-ए टीम 218 रन बनाकर सिमट गई।

अफगानिस्तान-ए टीम ने इस मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए 70 के स्कोर तक एक समय अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद फैजल और बशीर शाह ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी करने के साथ अफगानिस्तान-ए को इस मुकाबले में वापस लाने की कोशिश की लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के साथ अफगान टीम के विकेट काफी तेजी के साथ गिरते हुए देखने को मिले। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में निशांत सिंधू ने 4 विकेट हासिल किए तो वहीं यश ठाकुर 2 विकेट लेने में कामयाब रही।

इस मैच में अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर रनों का अंबार लगाने के इरादे से उतरी, जिसमें वह सफल रही। भारतीय प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए गए। प्रभसिमरन सिंह, आयुष बडोनी और अरशद खान प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। प्रियांश आर्या, कुमार कुशाग्र और अंशुल कंबोज की वापसी हुई।

इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर।

अफगानिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फैसल खान अहमदजई, फरीदून दाऊदजई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल