1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय टीम की अब किस टीम से होगी टक्कर? कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय टीम की अब किस टीम से होगी टक्कर? कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

 Written By: Vanson Soral
 Published : Nov 17, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 06:00 pm IST

Asia Cup Rising Stars 2025: जितेश शर्मा की कप्तानी में इंडिया-ए टीम एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरेगी।

IND vs OMAN- India TV Hindi
भारतीय टीम Image Source : ACC

ACC Men's Asia Cup 2025 Rising Stars 2025: कतर की राजधानी दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का आयोजन हो रहा है, जिसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है।  टूर्नामेंट का 14 नवंबर को आगाज हुआ था। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने जीत से अपने अभियान का आगाज किया। इसके बाद जब दोनों टीमें 16 नवंबर को आमने-सामने हुईं तो पाकिस्तान-ए की टीम ने इंडिया-ए को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब भारतीय टीम लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच खेलने उतरेगी।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारतीय टीम अपना तीसरा मैच ओमान की टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी। ओमान ने टूर्नामेंट में हार से अपने अभियान का आगाज किया था। पाकिस्तान-ए के खिलाफ ओमान की टीम को 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अपने दूसरे मैच में ओमान ने शानदार वापसी करते हुए 16 नवंबर को UAE की टीम को 2 विकेट से मात देकर जीत का खाता खोला। अब इंडिया- ए और ओमान दोनों टीम दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से आमने-सामने होंगी।

कब और कहां खेला जाएगा IND A बनाम ओमान मुकाबला?

इंडिया-ए और ओमान के बीच टूर्नामेंट का 10वां मुकाबला खेला जाएगा, 18 नवंबर को कतर की राजधानी दोहा में होगा। वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से इस अहम मैच का आगाज होगा। 

भारत में कैसे देख पाएंगे LIVE?

भारतीय फैंस TV पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इंडिया-ए बनाम ओमान मुकाबला का लुत्फ उठा पाएंगे। इस मैच का कई भाषाओं में लाइव टेलीकास्ट होगा। SONY स्पोर्ट्स 1 पर इंग्लिंश में जबकि SONY स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में कमेंट्री उपलब्ध होगी। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SONY Liv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। 

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

इंडिया-ए: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान, विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा।

स्टैंड-बाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद।

ओमान: हम्माद मिर्जा (कप्तान), वसीम अली, सुफियान यूसुफ (विकेटकीपर), आर्यन बिष्ट, सैशिव नारायण, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, शफीक जान, समय श्रीवास्तव, मुजाहिर रजा, मोहम्मद यूसुफ, शुएब इस्माइल, जय ओडेद्रा, पृथ्वी माची, उबैदुल्लाह।

यह भी पढ़ें:

कोलकाता में टीम इंडिया की हार पर भड़के चेतेश्वर पुजारा, कहा- ये बहाना नहीं चलेगा

इस खिलाड़ी ने रच दिया नया कीर्तिमान, लेकिन टीम इंडिया में नहीं हो पा रही वापसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल