1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत को फिर लगी चोट, साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, देखें VIDEO

ऋषभ पंत को फिर लगी चोट, साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, देखें VIDEO

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 08, 2025 12:03 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 12:05 pm IST

ऋषभ पंत बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच खेलने के दौरान चोटिल हो गए। उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

Rishabh pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : PTI

Rishabh Pant Retired Hurt: इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरी पारी के दौरान टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उनके चोटिल से होने टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारत को 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलना है। इस मैच से पहले पंत का चोटिल होना जाहिर तौर पर भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है।

तेज गेंदबाज मोरेकी की गेंद पर लगी पंत को चोट

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 84 के स्कोर तक टीम के 4 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। केएल राहुल का विकेट गिरने के बाद पंत क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और उन्होंने तेजी से रन बनाने की कोशिश की। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक सिक्स भी लगाया। इसके बाद उन्हें कई बार चोट लगी। ऋषभ पंत को पहले उनके बाएं हाथ पर चोट लगी और उसके बाद मोरेकी की गेंद उनके कमर में लगी। उसके बाद वह दर्द से परेशान नजर आए।

रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौटे ऋषभ पंत

खेल के पहले ही घंटे में उन्हें दो बार फिजियो की मदद लेनी पड़ी, लेकिन दूसरी बार की चोट गंभीर थी कि उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस जाना पड़ा। पंत जब मैदान छोड़कर गए तब तक वह 22 गेंदों में 17 रन बना लिए थे। हालांकि पंत की चोट कितनी गंभीर है उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पंत ने इस मैच की पहली पारी में 20 गेंदों पर 3 चौके और एक सिक्स की मदद से तेज 24 रन की पारी खेली थी।

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं पंत

साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले ऋषभ पंत चोट से उबरे थे। उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है लेकिन एक बार फिर से उन्हें चोट लगी है और यह टीम इंडिया और उनके फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी। सीरीज का पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा के पास बड़ा मौका, 11 रन बनाते ही अपने नाम करेंगे ये बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs AUS: गेंदबाज या बल्लेबाज, ब्रिस्बेन की पिच पर किसे मिलेगा फायदा, पढ़ें Pitch रिपोर्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल