1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: पहले T20 में रोहित के साथ गिल या जायसवाल कौन करेगा ओपनिंग? जानिए किसका रिकॉर्ड है बेहतर

IND vs AFG: पहले T20 में रोहित के साथ गिल या जायसवाल कौन करेगा ओपनिंग? जानिए किसका रिकॉर्ड है बेहतर

 Published : Jan 09, 2024 09:22 am IST,  Updated : Jan 09, 2024 09:24 am IST

IND vs AFG 1st T20: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं।

शुभमन गिल, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल- India TV Hindi
शुभमन गिल, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल Image Source : GETTY

Rohit Sharma Opening Partner: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से ये सीरीज बहुत ही अहम है। भारतीय टी20 टीम में 14 महीने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 11 जनवरी को मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा। अब रोहित शर्मा की वापसी से टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनके साथ कौन ओपनिंग करेगा। टीम में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल मौजूद हैं। 

1. यशस्वी जायसवाल 

यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए साल 2023 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने भारत के लिए एशियन गेम्स 2023 में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मिले हुए मौके को अच्छी तरह से भुनाया और टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 15 टी20 मैचों में 430 रन बनाए हैं, जिसमें नेपाल के खिलाफ लगाया हुआ शतक भी शामिल है। जायसवाल हमेशा से ही विस्फोटक बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में सक्षम हैं। 

2. शुभमन गिल

शुभमन गिल ने भारतीय टीम के लिए 3 जनवरी 2023 में टी20 में डेब्यू किया था। उन्होंने टी20 क्रिकेट में जरूर शतक लगाया है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 13 टी20 मैचों में 312 रन बनाए हैं। लेकिन गिल एक बार क्रीज पर सेट हो गए तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है। 

इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड है बेहतर 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद यशस्वी जायसवाल ने 159.25 के स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 33.07 रहा है। दूसरी तरफ शुभमन गिल ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से 145.11 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 26 का रहा है। ऐसे में कह सकते हैं कि टी20 इंटरनेशनल में जायसवाल का रिकॉर्ड गिल से बेहतर है। 

यह भी पढ़ें: 

इन IPL टीमों के लिए आई राहतभरी खबर, ACB ने खिलाड़ियों को लेकर अपने फैसले में किया बड़ा बदलाव

T20I में सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान बनने से 3 कदम दूर रोहित, धोनी को पीछे करके हासिल कर सकते हैं ताज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल