1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच कब और कहां खेला जाएगा तीसरी टी20, जानें फ्री में कैसे देखें LIVE

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच कब और कहां खेला जाएगा तीसरी टी20, जानें फ्री में कैसे देखें LIVE

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jan 16, 2024 03:43 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 03:43 pm IST

IND vs AFG 3rd T20I: टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब उसकी नजर सीरीज क्लीन स्वीप पर रहने वाली है।

IND VS AFG- India TV Hindi
भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 Image Source : GETTY

IND vs AFG 3rd T20I Live Streaming Details: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के शुरुआती दोनों टीमों में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में बाजी मारी है। ऐसे में अब टीम इंडिया की नजर तीसरा और आखिरी टी20 मैच जीतकर सीरीज को क्लीन स्वीप करने पर रहने वाली है। आइए जानते हैं ये मैच कब और कहां खेला जाएगा। इस मैच को फैंस फ्री में भी देख सकते हैं। 

कब और कहां खेला जाएगा तीसरी टी20 मैच 

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 जनवरी यानी बुधवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुयार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम बेंगलुरू पहुंच भी गई है। 

फ्री में कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान मैच 

इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा। लेकिन डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच को फ्री में मैच देख सकते हैं। वहीं, कलर्स सिनेप्लेक्स पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट हिंदी में किया जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी। फैंस जियो सिनेमा एप्प पर फ्री में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे। 

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड: 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनात, अजमतुल्लाह उमरजई, शरफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नईब।

ये भी पढ़ें

बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या गेंदबाजों की होगी चांदी? जानें बेंगलुरु की पिच से किसे हो सकता है फायदा

संकट में फंसी पाकिस्तान टीम, प्लेइंग इलेवन में इतना भयंकर बदलाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल