IND vs AFG T20 World Cup 2024: बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल मैदान पर आज भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में दोनों टीमों का ये पहला मैच था। बता दें, टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले अमेरिका में खेले थे, जिसके बाद अब सुपर 8 में मैच खेलने के लिए वह वेस्टइंडीज पहुंची थी। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में सभी 4 मैच जीते थे। वहीं, अफगानिस्तान को 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अब सुपर-8 में भी टीम इंडिया ने अपना पहला मैच जीत लिया है।