1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'भारत हल्के-फुल्के रिश्तों में यकीन नहीं करता', कनाडा से तनाव के बीच बोले PM मोदी

'भारत हल्के-फुल्के रिश्तों में यकीन नहीं करता', कनाडा से तनाव के बीच बोले PM मोदी

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 21, 2024 09:47 pm IST,  Updated : Oct 21, 2024 10:20 pm IST

भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा बयान दिया है जो कि चर्चा का विषय बन गया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हल्के-फुल्के रिश्तों में यकीन नहीं करता।

पीएम मोदी ने की बड़ी टिप्पणी।- India TV Hindi
पीएम मोदी ने की बड़ी टिप्पणी। Image Source : PTI

भारत और कनाडा के बीच बीते कुछ दिनों से राजनयिक तनाव काफी खराब हो गए हैं। कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के बेतुके आरोपों को भारत ने सिरे से नकार दिया है। भारत ने कनाडा से अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया है और कनाडा के राजनयिकों को देश से निष्कासित कर दिया है। अब इस पूरे तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा बयान दिया है जो कि चर्चा का विषय बन गया है। पीएम मोदी ने कहा है भारत 'हल्के-फुल्के’ रिश्तों में यकीन नहीं करता है।

क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को एनडीटीवी विश्व सम्मेलन में कहा कि भारत ‘हल्के-फुल्के’ रिश्तों में यकीन नहीं करता और दुनिया भी इस बात को समझ रही है कि देश के संबंधों की बुनियाद विश्वास तथा विश्वसनीयता के आधार पर होती है। हालांकि, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कनाडा से जुड़ी घटनाओं का कोई सीधा जिक्र नहीं किया।

हमारी प्रगति से दुनिया खुश होती है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत टेकन फॉर ग्रांटेड (हल्के-फुल्के) रिश्ते नहीं बनाता। हमारे रिश्तों की बुनियाद- विश्वास और विश्वसनीयता के आधार पर है। और ये बात दुनिया भी समझ रही है। भारत एक ऐसा देश है जिसकी प्रगति दुनिया में खुशहाली लाती है। सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत आगे बढ़ता है तो जलन का, ईर्ष्या का भाव नहीं पैदा होता। हमारी प्रगति से दुनिया खुश होती है। क्योंकि भारत की प्रगति से पूरी दुनिया को फायदा होगा। 

भारत संकट के समय एक मित्र- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सम्मेलन में भारत की ओर से कोरोना काल में वैक्सीन की आपूर्ति का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ये महसूस करती है कि भारत संकट के समय एक मित्र है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जितना आगे बढ़ेगा, दुनिया को उतना ही फायदा होगा। पीएम मोदी ने आगे ये भी कहा कि भारत कई क्षेत्रों में वैश्विक भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- यूपी-बिहार के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला बड़ा तोहफा, सैलरी को लेकर जारी हुआ ये आदेश

प्रदूषण: दिल्ली-NCR में लागू हुआ GRAP 2, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें जरूरी नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।