Published : Dec 09, 2024 04:21 pm IST, Updated : Dec 09, 2024 04:21 pm IST
1/7Image Source : Instagram
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपना पूरा समय अपनी नन्ही बेटी दुआ को दे रही हैं। दीपिका ने इस साल सितंबर में अपनी बेटी को जन्म दिया था। प्रेग्नेंसी के दौरान तो दीपिका काम करती रहीं, लेकिन बेटी के जन्म के बाद वह काम से दूर पूरा समय सिर्फ अपनी बेटी को दे रही हैं।
2/7Image Source : Instagram
दीपिका पादुकोण को सोमवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह बेटी को सीने से चिपकाए उसे कैमरों की नजरों से बचाती दिखीं। इस दौरान दीपिका ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी और अपने बालों का बन बनाया था।
3/7Image Source : Instagram
इस दौरान दीपिका ने अपनी बेटी को पूरी तरह से कवर कर रखा था। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के बाद अब दीपिका मुंबई में स्पॉट हुईं, जिसके वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर छाए हैं।
4/7Image Source : Instagram
पैपराजी विरल भयानी ने दीपिका का यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री अपनी नन्ही परी के साथ नजर आईं। जिस पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं।
5/7Image Source : Instagram
फोटोज में दीपिका का वजन भी पहले की तुलना में बढ़ा हुआ लग रहा है। दूसरी तरफ दीपिका-रणवीर के फैंस उनकी बेटी दुआ का चेहरा देखने को बेताब हैं। कपल ने अब तक अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है, ऐसे में फैंस को उस पल का इंतजार है जब वह अपनी बेटी को दुनिया से रुबरु कराएंगे।
6/7Image Source : Instagram
इससे पहले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से दीपिका की जो तस्वीरें-वीडियो सामने आए थे, उनमें भी डीपी का वजन पहले की तुलना में ज्यादा लग रहा था।
7/7Image Source : Instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सितंबर में अपनी बेटी दुआ का इस दुनिया में स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद से दीपिका फिलहाल ब्रेक पर हैं और सिर्फ अपनी बेटी पर फोकस कर रही हैं। इसके अलावा उनकी पब्लिक अपीयरेंस भी पहले की तुलना में काफी कम हो गई है।