1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ..जब राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गुलाब का फूल और तिरंगा, सामने आया वीडियो

..जब राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गुलाब का फूल और तिरंगा, सामने आया वीडियो

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Dec 11, 2024 12:16 pm IST,  Updated : Dec 11, 2024 12:30 pm IST

संसद परिसर में एक अनोखे विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुलाब का फूल और तिरंगा दिया।

राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुलाब का फूल और तिरंगा दिया।- India TV Hindi
राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुलाब का फूल और तिरंगा दिया। Image Source : ANI

नई दिल्लीः संसद के दोनों सदनों में बुधवार को भी हंगामा जारी रहा और बार-बार सदन की कार्यवाही स्थगति करनी पड़ी। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल सरकार को लगातार घेरने के लिए संसद परिसर में  प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अनोखा विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे ही कार से संसद परिसर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी राजनाथ सिंह के पास पहुंचे और उन्हें गुलाब का फूल और तिरंगा भेंट करने लगे। इसी दौरान कांग्रेस के अन्य सांसद भी रक्षा मंत्री को गुलाब का फूल देने लगे तो वह आगे बढ़ गए।

गुलाब का फूल लेकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, विपक्षी सांसदों ने बुधवार को संसद के बाहर सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया और एनडीए सांसदों को गुलाब का फूल और तिरंगा झंडा दिया। प्रदर्शनकारियों में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्र भी शामिल थीं। 

कांग्रेस सांसदों ने कही ये बातें

विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों ने बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भाजपा सरकार पर संसद को 'लाजवंती' (शर्मनाक पौधा) में बदलने का आरोप लगाया। भगत ने कहा कि अडानी का नाम आते ही सदन स्थगित हो जाता है। हम संसदीय मर्यादा का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज बांट रहे हैं। 

कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि हमने राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया है और उनसे अनुरोध किया है कि वे देश को न बेचें और देश को आगे बढ़ाएं। दुर्भाग्य से हम देख रहे हैं कि अडानी इन दिनों देश चला रहे हैं। सब कुछ उन्हें दिया जा रहा है। गरीबों की आवाज को दबाया जा रहा है, हम देश को बेचने की साजिश के खिलाफ हैं।

बीजेपी ने कांग्रेस पर किया पलटवार

इस बीच, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि सदन को विपक्षी सदस्यों लगातार बाधित किया जा रहा है। विपक्ष बोलने नहीं दे रहा है। यह चौथा दिन है जब शून्यकाल बर्बाद हुआ है। वे मेरी आवाज दबा रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस और नेहरू-गांधी परिवार के बीच संबंध सोनिया गांधी की सह-भूमिका से कहीं आगे तक फैले हुए हैं।

इनपुट- एएनआई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत