1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के पास सबसे तेज 3000 रन बनाने का मौका, तोड़ सकते हैं शिखर धवन का रिकॉर्ड

IND vs AFG: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के पास सबसे तेज 3000 रन बनाने का मौका, तोड़ सकते हैं शिखर धवन का रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 13, 2026 11:19 am IST,  Updated : Jun 13, 2026 11:19 am IST

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल 3000 वनडे रन पूरा कर सकते हैं।

Shreyas Iyer & Shubman Gill- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर & शुभमन गिल Image Source : AFP

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। ये दोनों बल्लेबाज इस मैच में अपने 3000 ODI रन पूरे कर सकते हैं और इसके साथ ही में वह ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय भी बन सकते हैं। इस मामले में दोनों के पास शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।

अय्यर और गिल के तोड़ सकते हैं शिखर धवन का रिकॉर्ड

भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है। उन्होंने 72 पारियों मे इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। भारत के लिए ओपनिंग करने वाले गिल ने अभी तक वनडे में 61 पारियों में 2953 रन बनाए हैं। वहीं मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले अय्यर के बल्ले से अभी तक 70 पारियों में 2977 रन आए हैं। दोनों के पास इस मैच में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे तेज 3000 वनडे रन पूरे करने का मौका होगा। गिल को इसके लिए 47 रन और अय्यर को 23 रन की जरूरत है।

गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में लगाया था शतक

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में शतक लगाया था। वह अपने शानदार फॉर्म को इस सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे। वहीं श्रेयस अय्यर की बात करें तो वह आईपीएल 2026 के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। अय्यर भी आईपीएल 2026 में शानदार लय में नजर आए थे। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने इस सीजन लगभग 500 रन बनाए थे। अय्यर भी इस सीरीज में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

विराट और हार्दिक हो चुके हैं सीरीज से बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ इस वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया को दो बड़े झटके लग चुके हैं। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से इस पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। वहीं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। हार्दिक को लंबे समय के बाद भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया था। लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वह चोटिल हुए जिस वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2026: जोवो ल्युकिक का ऐतिहासिक गोल भी बोस्निया को नहीं दिला सका जीत, कनाडा की शानदार वापसी

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में इंग्लैंड का करिश्मा, बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल