1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: 17 साल बाद फिर वही बुरा हाल, भारतीय बल्लेबाजों ने बना दिया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs AFG: 17 साल बाद फिर वही बुरा हाल, भारतीय बल्लेबाजों ने बना दिया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jan 17, 2024 08:14 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 08:14 pm IST

IND vs AFG 3rd T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। टीम इंडिया ने अपने शुरुआती 4 विकेट सिर्फ 22 रन के स्कोर पर गंवा दिए।

ind vs afg- India TV Hindi
भारत बनाम अफगानिस्तान Image Source : PTI/GETTY

IND vs AFG 3rd T20I: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले ये टीम इंडिया का आखिरी टी20 मैच है। इस मैच में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा है। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है जो टीम इंडिया ने इससे पहले साल 2008 में बनाया था। 

सस्ते में गिरे टीम इंडिया के शुरुआती 4 विकेट 

इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। भारतीय टीम ने 18 रन के स्कोर पर यशस्वी जयसवाल के रूप में पहला विकेट गंवाया। इसके बाद विराट कोहली भी बिना खाता खोले आउट हुए। पिछले दोनों मैचों के हीरो शिवम दुबे भी  रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, सीरीज में पहला मैच खेल रहे संजू सैमसन भी खाता नहीं खोल सके। ऐसे में टीम इंडिया ने अपने शुरुआती 4 विकेट 22 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए। 

17 साल बाद टीम इंडिया का फिर वही बुरा हाल

बता दें ये टीम इंडिया का सबसे कम स्कोर है जिसमें उसने शुरुआती 4 विकेट गंवाए हैं। इससे पहले 2008 में भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने शुरुआती 4 विकेट 22 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। वहीं, टीम इंडिया ने साल 2010 में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 रन पर अपने 4 बल्लेबाज खो दिए थे। इसके अलावा साल 2021 में श्रीलंकाई टीम ने भारतीय टीम के शुरुआती 4 विकेट 25 रन पर गिरा दिए थे। 

टी20 में 4 विकेट गिरने पर भारत का सबसे कम स्कोर

22/4 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2008

22/4 बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2024
23/4 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन, 2010
25/4 बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2021

ये भी पढ़ें

IND vs AFG: विराट कोहली के साथ ये क्या हुआ? 15 साल के T20I करियर में पहली बार देखा ऐसा दिन

IND vs AFG: रोहित शर्मा का टोटका आया काम, आखिरकार खत्म हुआ 14 महीने का इंतजार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल