1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS, 1st T20I LIVE STREAMING: रोहित सेना को आज मिलेगी कंगारुओं से टक्कर, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

IND vs AUS, 1st T20I LIVE STREAMING: रोहित सेना को आज मिलेगी कंगारुओं से टक्कर, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Sep 19, 2022 12:37 pm IST,  Updated : Sep 20, 2022 11:57 am IST

IND vs AUS, 1st T20I LIVE STREAMING: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो साल बाद खेली जाएगी टी20 सीरीज।

IND vs AUS, 1st T20I, india vs australia, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- India TV Hindi
IND vs AUS, 1st T20I LIVE STREAMING

Highlights

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो साल बाद होगी टी20 सीरीज
  • आखिरी बार टीम इंडिया ने मारी थी बाजी
  • रोहित शर्मा पहली बार करेंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में कप्तानी

IND vs AUS, 1st T20I LIVE STREAMING: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया एशिया कप के प्रदर्शन को भुलाकर नए सिरे से आगे बढ़ने की कोशिश करेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने कई स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच करीब दो साल बाद कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया था जबकि टीम इंडिया को 2019-20 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों घर में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से कड़ी टक्कर होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण से जुड़ी सारी अहम जानकारियां...

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20?

दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला मंगलवार (20 सितंबर) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा यह मुकाबला?

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारतीय समयानुसार इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे और मैच की पहली गेंद रात 7:00 में डाली जाएगी। 

किस चैनल पर देखा जा सकता है मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। ऐसे में सभी मैच स्टार के स्पोर्ट्स चैनल पर देखे जा सकते हैं।

कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके साथ मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और ताजा अपडेट https://www.indiatv.in/sports पर भी पढ़ी जा सकती है।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप कप्तान), एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस,ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, एडम ज़म्पा, नेथन एलिस, डेनिएल सैम्स, सीन एबॉट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल