1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS : टीम इंडिया में 10 साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी, हार्दिक पांड्या के लिए गुड न्यूज

IND vs AUS : टीम इंडिया में 10 साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी, हार्दिक पांड्या के लिए गुड न्यूज

 Published : Mar 15, 2023 11:50 am IST,  Updated : Mar 15, 2023 02:14 pm IST

IND vs AUS : टीम इंडिया टेस्ट के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मैदान में उतरेगी, जिसका पहला मुकाबला 17 मार्च को होगा।

Hardik Pandya and Team India- India TV Hindi
Hardik Pandya and Team India Image Source : GETTY

IND vs AUS Team India Possible Playing XI in Mumbai ODI : भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक दूसरे से फिर भिड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि इस बार मुकाबला 50 ओवर का होगा। टेस्ट सीरीज में तो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया, लेकिन आखिरी के दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से वापसी की है, उससे टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी जरूर बज गई है। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के कुछ ऐसे खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं, जो टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे थे। इस बीच टीम इंडिया में एक ऐसे खिलाड़ी की वापसी हो रही है, जो पिछले करीब दस साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहा था। लेकिन देखना ये दिलचस्प होगा कि पहले मैच के कप्तान हार्दिक पांड्या प्लेइंग इलेवन में उस खिलाड़ी को मौका देते हैं कि नहीं। 

Jaydev Unadkat
Image Source : APJaydev Unadkat

जयदेव उनादकट की वनडे टीम इंडिया में दस साल बाद वापसी 

दरअसल बीसीसीआई के सेलेक्टर्स ने आखिरी दो टेस्ट और तीन वनडे के लिए साथ साथ भारतीय टीम का ऐलान किया था। इस टीम में बाकी सभी खिलाड़ी तो ऐसे थे, जिनके चुने जाने की संभावना पहले से ही थी, लेकिन जयदेव उनादकट का आना अपने आप में बड़ी बात थी। हालांकि जो टीम चुनी गई है, उसमें पहले ही तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर पहले से ही हैं और जरूरत पड़ने पर हार्दिक पांड्या भी मीडियम पेस करते हैं, इसके बाद भी जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले जयदेव ने टेस्ट में भी लंबे समय बाद वापसी की थी और खेलते हुए भी नजर आए थे। लेकिन अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या हार्दिक पांड्या पहले मैच में जयदेव उनादकट को पहले वन डे में मौका देते हैं कि नहीं। 

Jaydev Unadkat in Test
Image Source : PTIJaydev Unadkat

जयदेव उनादकट को मिल सकता है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका 
आपको बता दें कि जयदेव उनादकट ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला साल 2013 में खेला था, यानी पूरे दस साल पहले। तब भारत और वेस्टइं​डीज के बीच कोच्चि में मुकाबला हुआ था। उन्होंने छह ओवर में 39 रन खर्च किए और इसके बाद वे टीम से बाहर हो गए। बीच बीच में लगा कि वे वापसी कर सकते हैं, लेकिन सेलेक्टर्स का ध्यान इस ओर नहीं गया। लेकिन अब उनकी वापसी हो रही है। वनडे में जयदेव उनादकट के आंकड़ों की बात की जाए तो सात मैच खेले हैं और इसमें आठ विकेट अपने नाम किए हैं। इस बीच मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी लगातार टेस्ट सीरीज खेल रहे थे, ऐसे में हो सकता है कि इनमें से किसी को आराम दिया जाए और जयदेव उनादकट को एक और मैच खेलने का मौका दिया जाए। लेकिन कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान हार्दिक पांड्या क्या सोचते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

ICC Rankings : विराट कोहली का बड़ा कारनामा, शतक लगाने के बाद रैंकिंग में भारी बदलाव

IPL 2023 : एमएस धोनी का कैसा है RCB के खिलाफ रिकॉर्ड, जानिए दोनों टीमें के हेड टू हेड आंकड़े

IPL में 2008 से 2022 तक किस साल लगे कितने सिक्स

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल