1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बल्लेबाज या गेंदबाज, एडिलेड में किसका होगा राज, दूसरे मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

बल्लेबाज या गेंदबाज, एडिलेड में किसका होगा राज, दूसरे मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 22, 2025 05:46 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 06:30 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे गुरुवार 23 अक्‍टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि वहां की पिच पर बल्‍लेबाज या गेंदबाज में से किसे ज्यादा मदद मिलेगी।

Adelaide Oval- India TV Hindi
एडिलेड ओवल पिच Image Source : X@CRICSUBHAYAN

एडिलेड ओवल के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहला वनडे मैच हारने के बाद टीम इंडिया इस मैच को जीतकर धमाकेदार वापसी करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से एक आसान जीत दर्ज की थी। इस बीच दूसरे वनडे मैच से पहले फैंस के मन में एक बड़ा सवाल ये है कि इस मुकाबले के दौरान एडिलेड ओवल की पिच का मिजाज कैसा रहेगा। तो आइए हम आपको बताते हैं एडिलेड ओवल की पिच रिपोर्ट के बारे में।

IND vs AUS: दूसरे वनडे के दौरान कैसा रहेगा एडिलेड की पिच का मिजाज?

एडिलेड ओवल की पिच को लेकर बात करें तो वहां की सतह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। इस मैदान पर गेंद अच्छी उछाल के साथ पिच पर आती है। एडिलेड ओवल का आउटफील्ड काफी तेज है, जो बल्‍लेबाजों की टाइमिंग और प्लेसमेंट के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। शुरुआत में यहां बल्लेबाजों को संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी, क्रीज पर सेट होने के बाद वह आसानी से रन बना सकते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, वैसे ही स्पिनर्स की भूमिका अहम हो जाएगी। बीच के ओवरों में पिच धीमी हो जाती है, जिससे स्पिनर्स को टर्न और उछाल मिलता है। इस पिच गेंदबाजों को रन रोकने के लिए वैरिएशन और अनुशासित लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करनी होगी।

एडिलेड में खेले जा चुके हैं 94 वनडे मैच

एडिलेड में टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें इस पिच पर बड़ा टारगेट रखना चाहती है। क्‍योंकि शाम होते-होते पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और अंडर लाइट्स टारगेट का पीछा करना मुश्किल हो सकता है, खासकर अगर स्पिनर अपनी लय पकड़ लें। बता दें कि एडिलेड ओवल में अब तक 94 वनडे खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीमों ने 49 मुकाबले जीते हैं, वहीं पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने 43 मैच अपने नाम किए हैं। यहां एक पारी का हाईएस्ट स्कोर 369/7 है, यह स्कोर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। वहीं लोएस्ट स्कोर भी ऑस्‍ट्रेलिया ने ही 70/10 न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।

यह भी पढ़ें

इस गेंदबाज ने बल्लेबाजी में रच दिया अनोखा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ उसी के घर में धरदबोचा

IND vs AUS: शुभमन के पास बड़ा उपलब्धि हासिल करने का मौका, बनाने होंगे इतने रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल