1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: शुभमन के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका, बनाने होंगे इतने रन

IND vs AUS: शुभमन के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका, बनाने होंगे इतने रन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 22, 2025 04:10 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 04:18 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीरीज के पहले मैच में वह फ्लॉप रहे थे। ऐसे में वह बचे हुए दोनों मैचों में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : PTI

Shubman Gill 3000 ODI Runs: भारतीय टीम इन दिनों वनडे और टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच इस वक्त वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। बतौर बल्लेबाज और कप्तान गिल पहले मैच में फ्लॉप रहे थे। ऐसे में वह बचे हुए दो वनडे मैचों में बड़ी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करना चाहेंगे। गिल पहले मैच में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।

वनडे फॉर्मेट में 300 रन पूरे कर सकते हैं शुभमन गिल

वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल अब तक 2785 रन बना चुके हैं और इस फॉर्मेट में उन्हें 3000 रन पूरे करने के लिए 215 रन की जरूरत है। ऐसे में वह अगर अगले दो मैचों में 215 रन बना लेते हैं तो वह वनडे में 3000 रन पूरे कर लेंगे। वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल का रिकॉर्ड अभी तक काफी अच्छा रहा है। वह इस फॉर्मेट में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। ऐसे में उनसे आने वाले मैचों में एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

वनडे फॉर्मेट में कैसे हैं शुभमन गिल के आंकड़े

वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल के आंकड़े को लेकर बात करें तो वहां उन्होंने अब तक 56 मैचों की 56 पारियों में 58.02 के औसत से 2785 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 58.02 का रहा है। गिल के बल्ले से ये सभी रन 99.28 के स्ट्राइक रेट से आए हैं। इस फॉर्मेट में वह अब तक 8 शतक और 15 अर्धशतक लगा चुके हैं और हाईएस्ट स्कोर 208 रन का रहा है। वह इस फॉर्मेट में 3000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं।

पहले मैच में कैसा रहा था दोनों टीमों का प्रदर्शन

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच पर्थ में खेला गया था, जहां टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। बारिश से बाधित पहले मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। विराट कोहली उस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे, वहीं रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 26 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए थे। DLS नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने 7 विकेट रहते हासिल कर लिया था। अब अगले मैच में भारतीय टीम दमदार वापसी करते हुए जीत दर्ज करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

इस गेंदबाज ने बल्लेबाजी में रच दिया अनोखा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ उसी के घर में धरदबोचा

WPL 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख को हो सकता है ऑक्शन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल