1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख को हो सकता है ऑक्शन

WPL 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख को हो सकता है ऑक्शन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 22, 2025 03:33 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 03:33 pm IST

महिला प्रीमियर 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अगले महीने यानी कि नवंबर में WPL 2026 का ऑक्शन हो सकता है।

Womens Premier League- India TV Hindi
महिला प्रीमियर लीग Image Source : PTI

WPL Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगले महीने यानी कि नवंबर में 26 या 27 तारीख को WPL ऑक्शन का आयोजन किया जा सकता है। इससे पहले WPL 2026 का ऑक्शन 26 नवंबर से 29 नवंबर के बीच होना था लेकिन बाद में बीसीसीआई ने इसकी तारीख में बदलाव किया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस ऑक्शन का आयोजन दिल्ली के किसी होटल में किया जाएगा।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट की माने तो इस ऑक्शन को लेकर एक तारीख तय नहीं की गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये ऑक्शन एक ही दिन में हो जाएगा। ऐसे में 26 या 27 में से किसी एक दिन WPL 2026 का ऑक्शन हो सकता है। WPL में कुल 5 टीमें खेलती हैं और ऐसे में इनके ऑक्शन में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा और एक ही दिन में सभी टीमों का स्क्वॉड फाइनल हो जाएगा।

ऑक्शन में लगभग 90 प्लेयर्स पर लगेगी बोली

करीब 90 खिलाड़ियों तक की बोली लग सकती है, हालांकि ज्यादातर टीमों के कई खिलाड़ी रिटेन किए जाने की संभावना है। करीब 90 खिलाड़ियों तक की बोली लग सकती है, हालांकि ज्यादातर टीमों के कई खिलाड़ी रिटेन किए जाने की संभावना है। सभी 5 फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट 5 नवंबर तक जमा करने के लिए कहा गया है।

रिटेन किए गए प्लेयर्स को कितने रूपये मिलेंगे?

WPL ने रिटेंशन स्लैब के लिए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं, जिसके मुताबिक रिटेन करने वाले पहले खिलाड़ी को 3.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसी तरह दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर रिटेन होने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 2.5 करोड़ रुपये, 1.75 करोड़, 1 करोड़, और 50 लाख रुपये मिलेंगे।

ऑक्शन में कितना पैसा खर्च कर पाएगी एक फ्रेंचाइजी?

अगर कोई टीम अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी तो उसके पर्स में 5.75 करोड़ होंगे, जिसे फ्रेंचाइजी ऑक्शन में खर्च कर पाएगी। WPL ने पहली बार फ्रेंचाइजियों को नीलामी में राइट-टू-मैच (RTM) विकल्प को सक्रिय करने की अनुमति देने का भी फैसला किया है। इस विकल्प के जरिए टीमें नीलामी के जरिए 2025 में अपनी टीम का हिस्सा रहे किसी भी खिलाड़ी को वापस खरीद सकती है। इसके साथ-साथ WPL ने अगले सीजन से पहले की नीलामी के लिए 15 करोड़ रुपये का ऑक्शन पर्स रखने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें

सरफराज खान को नहीं मिली भारतीय टीम में एंट्री, अब गौतम गंभीर पर उठे सवाल

ICC Rankings: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच आईसीसी रैंकिंग में बदलाव, इस ​भारतीय खिलाड़ी को नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल