1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: मेलबर्न टी20 में क्या बारिश करेगी मुकाबले का मजा किरकिरा? मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का हाल

IND vs AUS: मेलबर्न टी20 में क्या बारिश करेगी मुकाबले का मजा किरकिरा? मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का हाल

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 30, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 10:49 pm IST

IND vs AUS: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसमें मौसम को लेकर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

India vs Australia 2nd T20I Match Weather Report- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी20 मैच वेदर रिपोर्ट Image Source : AP

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में दोनों टीमों की नजरें अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर है। वहीं इस सीरीज का पहला मैच जो कैनबरा के मनुका ओवल के मैदान पर खेला गया उसमें बारिश के खलल के चलते 9.4 ओवर्स का खेल देखने को मिला था। अब इस सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 31 अक्टूबर को खेला जाएगा, जहां पर सभी की नजरें मौसम को लेकर टिकी हुई हैं, जिसमें मुकाबले के दौरान बारिश होने की उम्मीद को जताया गया है।

मैच शुरू होने के दौरान 49 फीसदी बारिश का अनुमान

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें ये वहां के स्थानीय समयानुसार शाम 7:15 पर शुरू होगा, जिसमें इस समय एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 49 फीसदी तक बारिश होने की उम्मीद को जताया गया है। वहीं इसके बाद बारिश होने की प्रतिशत में काफी तेजी से कम देखने को मिलेगी जो करीब 18 फीसदी पर आ जाएगा। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि बारिश से खलल जरूर पड़ेगा लेकिन मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं तापमान को लेकर बात की जाए तो वह 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

टीम इंडिया के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर रहेगी सभी की नजरें

कैनबरा में खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, जिसमें अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हो गए थे, इसके बाद शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले का कमाल तो देखने को मिला लेकिन बारिश के चलते मुकाबला रद्द होने की वजह से फैंस का पूरा मजा किरकिरा हो गया था। वहीं इस मैच में अब सभी की नजरें टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर रहने वाली हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा जिनको लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है उनका प्रदर्शन मेलबर्न टी20 में कैसा रहता है इस पर नजरें रहेंगी।

ये भी पढ़ें

अजीबोगरीब तरीके से आउट हुईं स्मृति मंधाना, थर्ड अंपायर के फैसले पर दिया ऐसा रिएक्शन, देखें VIDEO

भारत में टेस्ट सीरीज के दौरान टूटेगी बड़ी परंपरा, लंच से पहले इस वजह से लिया जाएगा टी ब्रेक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल