1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: विराट कोहली ने की दमदार वापसी, चौथे दिन के खेल के बाद मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

IND vs AUS: विराट कोहली ने की दमदार वापसी, चौथे दिन के खेल के बाद मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Mar 12, 2023 05:31 pm IST,  Updated : Mar 12, 2023 05:51 pm IST

IND vs AUS: विराट कोहली ने चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन शतक लगाकर टीम इंडिया को इस मैच में मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है।

IND vs AUS, Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन के खेल के बाद टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। लेकिन इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया को पांचवें दिन कुछ बड़ा कमाल करने की जरूरत है। चौथे दिन के खेल की बात करे तो टीम इंडिया ने तीनों सेशन में बल्लेबाजी की और भारत के स्कोर को 571 रनों तक पहुंचाया। भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 186 रन बनाए। उनकी इस पारी के दमपर टीम इंडिया ने इस मैच में वापसी कर ली है। विराट कोहली के अलावा अक्षर पटेल ने भी आज के दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है। उन्होंने इस मैच में बिना विकेट खोए 3 रन बनाए हैं।

विराट कोहली ने किया कमाल

विराट कोहली इस मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने लंबे समय के इंतजार के बाद अपना टेस्ट शतक लगाया। यह उनका 75वां टेस्ट शतक है। विराट कोहली ने इस मैच में 241 गेंदों पर अपना शतक लगाया। विराट ने 364 गेंदों पर 186 रनों की पारी खेली। हालांकि वह अपने दोहरे शतक के चूक गए। विराट कोहली ने इस मैच में शुरुआत से ही धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड को चलाए रखा। उन्होंने मैदान के हर तरफ शॉट लगाए और किसी भी प्रकार की गलती नहीं की। कोहली ने अपना आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ 23 नवंबर 2019 को लगाया था। तब से लेकर अब तक 1205 दिन हो गए हैं। यह उनका 28वां इंटरनेशनल टेस्ट शतक है। उनकी वजह से ही टीम इंडिया चौथे टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंचती हुई दिखाई दे रही है।

पांचवें दिन जीत के लिए अपनाना होगा ये फॉर्मूला

भारतीय टीम को चौथे टेस्ट मैच को जीतने के लिए पांचवें दिन शानदार गेंदबाजी करनी होगी। टीम इंडिया अगर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा लीड हासिल करने से रोक लेती है तो इस मैच को ड्रॉ पर खत्म होने से रोका जा सकता है। भारतीय गेंदबाजों को पांचवें दिन कुछ कमाल दिखाने की जरूरत है। टीम इंडिया इस मैच को जीत जाती है तो वह WTC के फाइनल में डायरेक्ट एंट्री हासिल कर लेगी।

यह भी पढ़े

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल