1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का मौका, 6 साल पहले हुआ था कुछ ऐसा

IND vs AUS: टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का मौका, 6 साल पहले हुआ था कुछ ऐसा

 Written By: Mohid Khan
 Published : Nov 28, 2023 04:04 pm IST,  Updated : Nov 28, 2023 04:09 pm IST

IND vs AUS 3rd T20I: टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को एक और टी20 सीरीज हराने के काफी करीब है। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : GETTY

IND vs AUS 3rd T20I Match: गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाना है।  इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-0 से आगे चल रही है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में बने रहने के लिए ये मैच हर हाल में जीतना होगा। वहीं, टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया से अपना हिसाब बराबर करने का मौका होगा। बता दें दोनों टीमें 6 साल बाद इस मैदान पर आमने-सामने होंगी।

टीम इंडिया के पास बदला लेने का मौका

टीम इंडिया ने बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अपना पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला था। ये मैच साल 2017 में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टीम इंडिया को एकतरफा अंदाज में हराया था। हालांकि इस बार भारतीय खिलाड़ी काफी शानदार लय में चल रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पास बदला लेने का मौका होगा। अगर टीम इंडिया ये मैच जीत जाती है तो वह सीरीज में अजेय बढ़त भी बना लेगी। 

6 साल पहले टीम इंडिया को मिली थी हार 

6 साल पहले गुवाहाटी में खेले गए टी20 मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में 118 रन ही बनाए थे और पूरी टीम ऑलआउट हो गई थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर ही इस टारगेट को हासिल कर लिया था। 

टीम इंडिया की नजर सीरीज जीत पर 

सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया था। इस मैच में  पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए थे। इस टारगेट को टीम इंडिया ने 1 गेंद रहते हासिल कर लिया था। वहीं, दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना सकी। ऐसे में अब टीम इंडिया सीरीज जीतने से 1 जीत ही दूर है। 

ये भी पढ़ें

IPL के इतिहास में इन 2 खिलाड़ियों का हुआ था पहला ट्रेड, मुंबई और दिल्ली की टीमों ने किया था ऐसा

जसप्रीत बुमराह ने अचानक उठाया ऐसा कदम, क्रिकेट जगत में आया भूचाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल