1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL के इतिहास में इन 2 खिलाड़ियों का हुआ था पहला ट्रेड, मुंबई और दिल्ली की टीमों ने किया था ऐसा

IPL के इतिहास में इन 2 खिलाड़ियों का हुआ था पहला ट्रेड, मुंबई और दिल्ली की टीमों ने किया था ऐसा

 Published : Nov 28, 2023 02:44 pm IST,  Updated : Nov 28, 2023 02:44 pm IST

हार्दिक पांड्या आईपीएल रिटेंशन के एक दिन बाद ही गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में ट्रेड के जरिए चले गए। आइए जानते हैं, किन खिलाड़ियों का आईपीएल में पहला ट्रेड हुआ था।

IPL Trophy- India TV Hindi
IPL Trophy Image Source : TWITTER

आईपीएल 2024 ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित होना है। लेकिन ऑक्शन से पहले ही मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया। वहीं कैमरून ग्रीन मुंबई से आरसीबी में चले गए। इन दोनों ही खिलाड़ियों का ट्रेड आईपीएल रिटेंशन के एक दिन बाद हुआ। हार्दिक आईपीएल में ट्रेड होने वाले कुल तीसरे कप्तान हैं। आइए जानते हैं, आईपीएल का पहला ट्रेड किन खिलाड़ियों के बीच हुआ था। 

इन टीमों ने किया था पहला ट्रेड 

आईपीएल के इतिहास का पहला ट्रेड साल 2009 में हुआ था। यह मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के बीच हुआ था। तब मुंबई की टीम ने आशीष नेहरा को दिल्ली के शिखर धवन के स्थान पर ट्रेड किया था। इन दोनों ही खिलाड़ियों के लिए ट्रेडिंग की राशि पिछले सीजन के बराबर थी। पिछले सीजन धवन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 12 लाख रुपये और आशीष नेहरा को मुंबई इंडियंस की टीम ने 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। साल 2009 में ही रॉबिन उथप्पा मुंबई से आरसीबी में और जहीर आरसीबी से मुंबई इंडियंस में ट्रेड के जरिए चले गए थे। 

ट्रेड होने वाले तीसरे कप्तान हैं हार्दिक पांड्या 

हार्दिक पांड्या आईपीएल में ट्रेड किए जाने वाले कुल तीसरे कप्तान हैं। टूर्नामेंट में उनसे पहले साल 2020 में पंजाब किंग्स के कप्तान रविचंद्रन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड किया गया था। उसी साल दिल्ली की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी खरीदा था। हार्दिक की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस की टीम ने साल 2022 की ट्रॉफी जीती थी। वहीं टीम आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंची थी। जहां टीम को चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। 

मुंबई इंडियंस ने चुकाई इतनी कीमत 

गुजरात टाइटंस की टीम ने हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। लेकिन ट्रेड के जरिए वह गुजरात से मुंबई में चले गए। ऐसे में मुंबई ने गुजरात को हार्दिक के बदले में 15 करोड़ रुपये चुकाए। मुंबई इंडियंस से स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आरसीबी में ट्रेड हो गए। इसके लिए आरसीबी ने मुंबई को 17.50 करोड़ रुपये दिए हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों का ट्रेड आईपीएल रिटेंशन के एक दिन बाद हुआ है। 

यह भी पढ़ें: 

IPL टीमें इस तरह से कर सकती हैं खिलाड़ियों की अदला-बदली, जानें कब होता है ट्रेड?

IND vs AUS के बीच सीरीज में हुआ बड़ा बदलाव, ये 6 खिलाड़ी हो गए बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल