1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: हर्षित राणा का धमाकेदार आगाज, VIDEO में देखिए भारत के दुश्मन को कैसे बनाया अपना पहला इंटरनेशनल शिकार

IND vs AUS: हर्षित राणा का धमाकेदार आगाज, VIDEO में देखिए भारत के दुश्मन को कैसे बनाया अपना पहला इंटरनेशनल शिकार

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 22, 2024 02:31 pm IST,  Updated : Nov 22, 2024 02:31 pm IST

IND vs AUS: भारत के युवा गेंदबाज हर्षित राणा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार अंदाज में अपना डेब्यू किया है। राणा के पहले इंटरनेशनल विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IND vs AUS- India TV Hindi
हर्षित राणा Image Source : GETTY

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया की ओर से इस मुकाबले में दो खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया। जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा का नाम शामिल है। उनके इस फैसले के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई और वह 150 रन के स्कोर पर ऑलआउट भी हो गए। इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों पर एक बड़ी जिम्मेदारी आ गई। इसी बीच हर्षित राणा ने शानदार अंदाज में अपना डेब्यू किया है।

राणा ने लिया सबसे बड़ा विकेट

टीम इंडिया को पिछले एक साल में किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा दुख दिया है तो वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड हैं। ट्रेविस हेड के कारण टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप हारी थी। ऐसे में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनका विकेट टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा जरूरी था। 

राणा ने टीम इंडिया के लिए इस टास्क को पूरा किया। उन्होंने अपने पहले इंटरनेशनल विकेट के रूप में भारत के सबसे बड़े दुश्मन कहे जाने वाले ट्रेविस हेड को आउट किया। हेड का विकेट भारतीय टीम के लिए सबसे अहम रहा। हेड इस मैच में भी अच्छी लय में नजर आ रहे थे। जिसके कारण उनका विकेट टीम इंडिया के लिए जरूरी हो गया था। 

राणा और हेड ने एक दूसरे को घूरा

राणा और हेड इस मैच के दौरान एक दूसरे को घूरते हुए भी नजर आए थे। जब हेड ने उन्हें एक ही ओवर दो चौके मारे थे। इसके अगले ही ओवर में राणा ने उन्हें अपना शिकार बना लिया और हेड सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें

IPL 2025 ऑक्शन का ये टाइम नोट कर लीजिए, नहीं तो पछताना पड़ेगा

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने किया बड़ा करिश्मा, ऐसा करने वाले बने दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल