1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

IND vs AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

 Written By: Vanson Soral
 Published : Nov 06, 2025 05:53 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 06:16 pm IST

IND vs AUS, 4th T20I: भारत ने चौथे T20I मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से धूल चटाई।

ind vs aus- India TV Hindi
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया Image Source : AP

IND vs AUS, 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का चौथा मुकाबला मेहमान टीम इंडिया के नाम रहा। क्वींसलैंड में खेले गए इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने T20I सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने शानदार आगाज किया था। दूसरा मैच बारिश में धुल गया। इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार 2 मुकाबले जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। अक्षर पटेल को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। अक्षर ने नाबाद 21 रनों की पारी खेली और फिर शानदार गेंदबाजी के दम पर 4 ओवर में महज 20 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली। वहीं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 रनों का योगदान दिया। मिडिल ऑर्डर में कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। हालांकि, अक्षर पटेल ने बल्ले से अहम योगदान दिया, तब जाकर भारत का स्कोर 160 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस और एडम जम्पा ने कमाल की गेंदबाजी की। दोनों ने भारत के 3-3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजी ने किया निराश

भारत के 167 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया का आगाज बेहतर रहा। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर तक कोई विकेट नहीं गंवाया लेकिन इसके बाद विकेट की झड़ी लग गई। ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम 98 रन के भीतर पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद भी बल्लेबाजों के आउट होने का सिलसिला जारी रहा। भारतीय गेंदबाजों के आगे ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज लगातार जूझते नजर आए। नतीजा ये हुआ कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.2 ओवर में 119 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा स्कोर कप्तान मिचेल मार्श ने बनाया। उन्होंने 30 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: भारत के खिलाफ दो टी20 शतक लगाने वाले धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, बचके रहे टीम इंडिया

IND vs AUS: चौथे टी20 मैच से पहले सामने आई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की टेंशन, बताया किस बड़ी चुनौती के लिए हो रहे हैं तैयार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल