Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम ने फाइनल में पहुंच ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे, ICC इवेंट्स की इस लिस्ट में पहुंची नंबर-1 की पोजीशन पर

भारतीय टीम ने फाइनल में पहुंच ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे, ICC इवेंट्स की इस लिस्ट में पहुंची नंबर-1 की पोजीशन पर

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Mar 05, 2025 12:26 pm IST, Updated : Mar 05, 2025 12:26 pm IST

IND vs AUS: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में जहां 4 विकेट से मात देते हुए फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया तो वहीं उन्होंने एक खास लिस्ट में भी कंगारू टीम को पीछे छोड़ने का काम किया।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अजेय अभियान देखने को अब तक मिला है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले को टीम इंडिया ने 4 विकेट से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने इस अहम मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रनों का टारगेट भारतीय टीम को दिया था जो दुबई की धीमी पिच को देखते हुए हासिल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। ऐसे में विराट कोहली की बेहतरीन 84 रनों की पारी के अलावा श्रेयस अय्यर के 45 रन, केएल राहुल के 42 और हार्दिक पांड्या के 28 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने टारगेट को 11 गेंद पहले ही हासिल करने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी इवेंट्स की एक खास लिस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ने का काम किया।

आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल मैच जीतने वाली टीम बनी भारत

भारतीय टीम अब आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल मुकाबलों को जीतकर फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है। टीम इंडिया ने अब तक आईसीसी इवेंट्स में कुल 19 सेमीफाइनल मुकाबले खेले हैं और उसमें से उन्होंने 12 को अपने नाम किया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने कुल 18 सेमीफाइनल मैच खेले हैं जिसमें से वह 11 बार जीतने में कामयाब रहे हैं। भारतीय टीम के इस रिकॉर्ड से साफ पता चलता है कि पिछले एक दशक में आईसीसी इवेंट्स में उनका लगातार बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्रिकेट के जनक इंग्लैंड की टीम है जिन्होंने कुल 15 सेमीफाइनल मैच खेले हैं और उसमें से 9 जीते हैं।

आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल मैच जीतने वाली टीमें

  • भारत - 19 सेमीफाइनल में से 12 जीते
  • ऑस्ट्रेलिया - 18 सेमीफाइनल में से 11 जीते
  • इंग्लैंड - 15 सेमीफाइनल में से 9 जीते
  • वेस्टइंडीज - 11 सेमीफाइनल में से 8 जीते
  • श्रीलंका - 11 सेमीफाइनल में से 7 जीते
  • पाकिस्तान - 16 सेमीफाइनल में से 6 जीते

ऑस्ट्रेलिया को 14 साल बाद नॉकआउट मैच में दी मात

आईसीसी इवेंट्स में किसी भी टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को मात देना कभी भी आसान काम नहीं दिखा है। भारतीय टीम को भी साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में आई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये जीत उनकी कंगारूओं के खिलाफ 14 साल के बाद किसी आईसीसी इवेंट्स के नॉकआउट मुकाबले में मिली जीत है। इससे पहले साल 2011 में भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी।

ये भी पढ़ें

 

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचकर गदगद हुए रोहित शर्मा, इनको दिया जीत का क्रेडिट

SA vs NZ सेमीफाइनल मैच से पहले आई बड़ी खबर, धाकड़ खिलाड़ी हुआ फिट

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement