India Women vs Australia Women 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 185 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से टीम इंडिया का क्लीन स्वीप किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 409 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान एलिसा हीली और बेथ मूनी ने शानदार शतक जड़े। भारत की ओर से श्रीचरणी और स्नेह राणा ने 2 विकेट झटके।
410 रन के टारगेट को हासिल करने में टीम इंडिया के बल्लेबाज नाकाम रहे और अंत में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। इस मुकाबले में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन स्नेह राणा ने बनाए। उन्होंने 74 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज ने 29 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बॉलिंग में अलाना किंग ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
इस मैच के लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए। क्रांति, वैष्णवी और अमनजोत आराम कर रही हैं। हरलीन, रेणुका और स्नेह राणा वापस आ गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से आज लूसी हैमिल्टन डेब्यू कर रही हैं। जॉर्जिया वेयरहम को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। एलिसा हीली ने आज अपना आखिरी ODI मैच खेल लिया है।
मौजूदा सीरीज के पहले दो मैचों में भारतीय बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बड़े स्कोर खड़े करने में नाकाम रही। इसका फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दोनों बार लक्ष्य आसानी से हासिल कर 2-0 की अजेय बढ़त बना थी। यह लगातार 12वीं बार है जब भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज जीतने में असफल रही है। आंकड़े बताते हैं कि भारत आज तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज अपने नाम नहीं कर पाया है।
प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन।
भारत महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
संपादक की पसंद