1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: अपने स्टार खिलाड़ी से नाखुश दिखे पैट कमिंस, नागपुर टेस्ट में खेलने पर दिया बड़ा अपडेट

IND vs AUS: अपने स्टार खिलाड़ी से नाखुश दिखे पैट कमिंस, नागपुर टेस्ट में खेलने पर दिया बड़ा अपडेट

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Feb 04, 2023 08:30 am IST,  Updated : Feb 04, 2023 08:30 am IST

भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को अपने एक स्टार खिलाड़ी की चोट से वापसी ने ज्यादा खुश नहीं किया है। बल्कि वह उस खिलाड़ी के नेट्स में प्रदर्शन के बाद नाखुश नजर आए।

.- India TV Hindi
चोट से वापसी के बाद भी ग्रीन को अभी टीम में जगह बनाने में समय लग सकता है Image Source : PTI, AP

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। 9 फरवरी से इस सीरीज का आगाज होगा। उससे पहले दोनों टीमें जमकर पसीना बहा रही हैं। अगर टीम बैलेंस की बात करें तो इंजरी दोनों टीमों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। भारतीय टीम जहां पहले से ही बुमराह और पंत के बिना उतर रही थी तो श्रेयस अय्यर भी अब चोटिल हो गए हैं। उधर ऑस्ट्रेलियाई टीम भी ऐसी ही समस्याओं से जूझ रही है। बॉक्सिंग डे टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उंगली फ्रैक्चर होने के बाद कैमरून ग्रीन बाहर थे लेकिन भारत दौरे में उनकी वापसी हुई है। पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान नेट्स में ग्रीन की प्रोग्रेस से खुश नहीं नजर आए। 

कमिंस ने फॉक्स स्पोर्ट्स के हवाले से  स्वीकार किया है कि ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन नौ फरवरी से नागपुर में भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच से पहले तैयारी शिविर में कुछ खास नहीं कर पाए। कमिंस ने यह भी खुलासा किया कि, ग्रीन ने गुरुवार को नेट्स में बल्लेबाजी करने का प्रयास किया था लेकिन इसके बारे में उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बताया। कमिंस ने यह जरूर कहा कि, जब ग्रीन पूरी तरह से फिट होते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया को उनके प्लेइंग इलेवन में बैलेंस देते हैं क्योंकि वह तीसरी गति के गेंदबाजी विकल्प हो सकते हैं।

कैमरून ग्रीन की उंगली में हुआ था फ्रैक्चर
Image Source : APकैमरून ग्रीन की उंगली में हुआ था फ्रैक्चर

नागपुर टेस्ट में खेलेंगे ग्रीन?

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आगे नागपुर टेस्ट में कैमरून ग्रीन के खेलने को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, मुझे संदेह है कि पहले टेस्ट के लिए वह (ग्रीन) एक तरह के विकल्प हैं, लेकिन हम इंतजार करेंगे और परिस्थितियों को देखेंगे। आप हमारी टीम को देखें, जिसमें मिचेल स्टार्क (पहले टेस्ट के लिए अनुपलब्ध), जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड जैसे खिलाड़ी हैं जो उच्च श्रेणी के गेंदबाज हैं। कमिंस ने इसके अलावा बेंगलुरु के अलूर में प्री-सीरीज ट्रेनिंग को लेकर कहा कि, सुविधाएं शानदार थीं। इससे हमें काफी कुछ अच्छी तैयारी करने का मौका भी मिला।

ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, लान्स मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वैपसन, डेविड वार्नर।

यह भी पढ़ें:-

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के लिए टीम इंडिया ने कसी कमर, अब 8 स्पिनर होंगे भारतीय दल का हिस्सा

एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी टीम इंडिया! न्यूट्रल वेन्यू पर आज हो सकता है फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल