1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS T20I Series LIVE Streaming : कब, कहां और कैसे देखें मैच, जानिए टाइमिंग

IND vs AUS T20I Series LIVE Streaming : कब, कहां और कैसे देखें मैच, जानिए टाइमिंग

 Published : Sep 13, 2022 04:19 pm IST,  Updated : Sep 13, 2022 04:19 pm IST

IND vs AUS T20I Series LIVE Streaming : टी20 विश्व कप 2022 से पहले भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होने जा रहा है, जिसका पहला मैच 20 सितंबर को है।

IND vs Aus T20I Series- India TV Hindi
IND vs Aus T20I Series Image Source : IPL

Highlights

  • टी20 विश्व कप 2022 से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी सीरीज
  • तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को मोहाली में होगा
  • टीम इंडिया टी20 विश्व कप से पहले खेलेगी छह टी20 इंटरनेशनल मैच

IND vs AUS T20I Series LIVE Streaming : टीम इंडिया अब टी20 विश्व कप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने जा रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी। इसका पहला मैच 20 सितंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास टी20 विश्व कप 2022 से पहले छह टी20 मैच खेलने का मौका है। पहले ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ। हालांकि टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम दो प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से होगा। लेकिन इस वक्त अब सभी की नजरें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर है। 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए हो चुका है दोनों टीमों का ऐलान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया है। टीम करीब करीब वही है, जो टी20 विश्व कप में खेलेगी, एक दो खिलाड़ियों को ही इधर उधर किया गया है। टीम की कमान रोहित शर्मा के ही हाथ में रहेगी। सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को मोहाली में होगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 सितंबर को नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा और आखिरी मैच 25 सितंबर को हैदराबाद में होगा। टीम इंडिया से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी ऐलान कर दिया गया था। जल्द ही ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत आ जाएगी। 

IND vs AUS T20I Series Schedule
Image Source : INDIA TVIND vs AUS T20I Series Schedule

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के मैच लाइव कैसे देख पाएंगे 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, यानी इन चैनलों पर जाकर आप टीवी मैच का लाइव मजा ले सकते हैं। वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहें तो इसके लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप को डाउनलोड करना होगा और उसके बाद आप वहां पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। जहां तक मैचों के समय का सवाल है तो सभी मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे, जैसे इससे पहले भी होते रहे हैं। 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मो. शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: एरॉन फिंच, पैट कमिंस, एश्टन एगर, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जॉश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जम्पा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल