1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN 1st ODI Playing 11: इस खिलाड़ी का डेब्यू तय! ऋषभ पंत पर होगी नजर; जानें संभावित प्लेइंग 11

IND vs BAN 1st ODI Playing 11: इस खिलाड़ी का डेब्यू तय! ऋषभ पंत पर होगी नजर; जानें संभावित प्लेइंग 11

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Dec 03, 2022 02:27 pm IST,  Updated : Dec 03, 2022 02:27 pm IST

IND vs BAN 1st ODI Playing 11: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में एक नए खिलाड़ी का खेलना तय मान सकते हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश - India TV Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश Image Source : INDIA TV

IND vs BAN 1st ODI Playing 11: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 दिसंबर रविवार से होने जा रहा है। अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम होगी। खास बात यह है कि वो वर्ल्ड कप भारत में ही होगा तो एशियाई पिच पर लंबे समय बाद टीम इंडिया वनडे क्रिकेट खेलती नजर आएगी। कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो रही है तो विराट कोहली और उपकप्तान केएल राहुल भी लौट आए हैं। ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की अंतिम-11 क्या होगी इसे लेकर कई अटकलें लगना शुरू हो चुकी हैं।

इस खिलाड़ी का डेब्यू तय

पहले वनडे मैच से तकरीबन 24 घंटे पहले यह जानकारी मिली की मोहम्मद शमी कंधे में चोट के कारण तीनों मैचों से बाहर हो गए हैं। वहीं उमरान मलिक को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। लेकिन उमरान न्यूजीलैंड से भारत लौट गए थे क्योंकि वह पहले इस दौरे के वनडे स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में वह 4 दिसंबर तक ही टीम के साथ जुड़ पाएंगे। टीम इंडिया के पास मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर के रूप में दो पेसर पहले से मौजूद हैं, लेकिन तीसरे पेसर के तौर पर कुलदीप सेन की किस्मत खुल सकती है और उनको डेब्यू का मौका भी दिया जा सकता है। हालांकि, शार्दुल ठाकुर टीम में हैं लेकिन उनकी तुलना गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर दीपक चाहर से हो सकती है। पर कुलदीप सेन स्पेशलिस्ट पेसर के तौर पर मौजूद हैं।

ऋषभ पंत पर होंगी नजरें

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के फॉर्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है। यहां पहले वनडे में उनके ऊपर नजरें होंगी। वहीं यह भी देखना होगा कि वह किस पोजीशन पर खेलते हैं। क्योंकि ओपनिंग कप्तान रोहित और शिखर धवन करेंगे। फिर नंबर तीन पर विराट कोहली, चार पर श्रेयस अय्यर खेलने उतरेंगे। ऋषभ पंत और केएल राहुल के बीच यह देखना होगा कि कौन पांच पर आता है और कौन नंबर 6 पर। वहीं वाशिंगटन सुंदर 7वें नंबर पर आएंगे। अक्षर पटेल या फिर शाहबाज अहमद किसे दूसरे स्पिनर के तौर पर मौका दिया जाता है यह देखने वाली बात होगी।

फंस जाएगा यहां पेंच

सब कुछ प्लेइंग 11 के लिहाज से तो फिर ठीक है लेकिन एक पेंच फंस रहा है जिसका नुकसान अय्यर को उठाना पड़ सकता है। अगर न्यूजीलैंड सीरीज याद करें तो छठे गेंदबाज की टीम को जरूर रखना होगा। अगर छठे गेंदबाज को रखा जाता है तो श्रेयस अय्यर की कुर्बानी दी जाएगी। क्योंकि पंत विकेटकीपर हैं और केएल राहुल उपकप्तान। धवन के अनुभव और स्पेशलिस्ट ओपनर के लिहाज से उनको आप बाहर कर नहीं सकते। फिर यहां पर शाहबाज, वाशिंगटन और अक्षर पटेल तीनों खिलाड़ी नजर आ सकते हैं। यह तीनों ही अच्छी खासी बल्लेबाजी कर सकते हैं। फिर नीचे दीपक चाहर भी आपके पास मौजूद हैं।

दोनों टीमों की संभावित Playing 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/शाहबाज अहमद, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (कप्तान), शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, अफीफ हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, एबादत हुसैन, हसन महमूद/नासुम अहमद।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल