1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN: 3 विकेट लेते ही बुमराह रचेंगे इतिहास, जडेजा और कुलदीप जड़ेंगे खास 'तिहरा शतक'

IND vs BAN: 3 विकेट लेते ही बुमराह रचेंगे इतिहास, जडेजा और कुलदीप जड़ेंगे खास 'तिहरा शतक'

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 18, 2024 10:57 am IST,  Updated : Sep 18, 2024 11:39 am IST

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। इस मैच में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के पास खास उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा।

Test Cricket- India TV Hindi
ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह Image Source : GETTY

IND vs BAN: भारतीय टीम लंबे समय बाद एक्शन में नजर आएगी। टीम इंडिया 42 दिन बाद चेन्नई में 19 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उतरेगी। इस टेस्ट सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था जिसके जरिए ऋषभ पंत करीब 21 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। विराट कोहली भी जनवरी 2024 के बाद अब टेस्ट क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह पर भी सभी की निगाहें टिकी होंगी। बुमराह T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे। इस दौरान बुमराह के पास इतिहास रचने का मौका होगा।

बुमराह बड़े रिकॉर्ड के करीब

दरअसल, चेन्नई में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह इतिहास रचने से 3 विकेट दूर होंगे। अगर वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 विकेट चटकाने में कामयाब रहते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। बुमराह भारत के लिए अब तक 36 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 159 विकेट दर्ज हैं। वनडे में 149 विकेट चटकाए हैं। वहीं, T20I में उन्होंने 89 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 397 विकेट अपने नाम किए हैं। भारत के लिए अब तक 6 तेज गेंदबाजों ने ही क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 400 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज 

  • अनिल कुंबले- 956
  • आर अश्विन- 744
  • हरभजन सिंह- 711
  • कपिल देव- 687
  • जहीर खान- 610
  • रवींद्र जडेजा- 568
  • जवागल श्रीनाथ- 551
  • मोहम्मद शमी- 448
  • इशांत शर्मा- 434
  • जसप्रीत बुमराह- 397

बुमराह के अलावा रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के पास भी कीर्तिमान रचने का शानदार मौका होगा। दरअसल, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट के आंकड़े के करीब हैं। चेन्नई टेस्ट में 6 विकेट लेते ही वह टेस्ट में 300 विकेट पूरे कर लेंगे। जडेजा की तरह ही कुलदीप यादव के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने का सुनहरा चांस है। कुलदीप अपने 300 इंटरनेशनल विकेट से सिर्फ 6 विकेट दूर हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले टेस्ट कौन सा गेंदबाज सबसे पहले इतिहास रचने में कामयाब हो पाता है।

यह भी पढ़ें:

90 साल, 34 टेस्ट में जो चेन्नई में कभी नहीं हुआ वो अब होगा; क्या रोहित शर्मा बदल सकेंगे इतिहास?

6.6 फुट लंबे और 140 किलो के क्रिकेटर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाला बना वेस्टइंडीज का पहला बॉलर

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल