1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN: वनडे टीम से हमेशा के लिए कटा ऋषभ पंत का पत्ता! पहले वनडे के बाद उठ गया बड़े राज से पर्दा

IND vs BAN: वनडे टीम से हमेशा के लिए कटा ऋषभ पंत का पत्ता! पहले वनडे के बाद उठ गया बड़े राज से पर्दा

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Dec 04, 2022 11:23 pm IST,  Updated : Dec 04, 2022 11:23 pm IST

IND vs BAN: टीम मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को टीम का नया विकेटकीपर चुनने का निर्णय ले चुकी है।

Rishabh Pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : AP

IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर लंबे समय से काफी चर्चा हो रही थी लेकिन अब आखिरकार उनको बाहर कर दिया गया है। इस खिलाड़ी को बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे की शुरुआत से ठीक पहले टीम से अचानक बाहर होना पड़ा। पंत को लेकर लंबे समय से बवाल चल रहा था। उन्हें सीमित ओवर टीम से बाहर करने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। हालांकि अब टीम में पंत के भविष्य को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

पंत का हमेशा के लिए कटा पत्ता?

 
भारतीय उप-कप्तान केएल राहुल ने रविवार को खुलासा किया कि टीम मैनेजमेंट ने वनडे फॉर्मेट में उन्हें ‘विकेट कीपिंग और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। राहुल ने 2021 में कुछ मैचों में विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाली है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती वनडे में उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 73 रन की पारी खेली और फिर विकेटकीपर की भूमिका निभाई। ऐसे में एक बात साफ नजर आ रही है कि आने वाले समय में वनडे टीम में पंत से ज्यादा मैनेजमेंट राहुल को टीम का विकेटकीपर बल्लेबाज बनाए रखने पर जोर दे रहा है।

पंत अचानक हुए थे बाहर

ऋषभ पंत को मेडिकल टीम की सलाह पर वनडे सीरीज से आराम देने के बाद केएल राहुल से विकेटकीपिंग कराने का फैसला किया गया। उन्होंने हालांकि मेहदी हसन मिराज का कैच टपका दिया, जिससे भारतीय टीम को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा। राहुल से जब पंत की गैरमौजूदगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने थोड़ी निराशा वाले भाव में कहा, ‘‘हमने पिछले 8-9 महीनों में ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले हैं, लेकिन अगर आप 2020-21 को देखें, तो मैंने विकेटकीपिंग की है और मैंने चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की है।

उन्होंने आगे कहा, ''टीम ने मुझे यह भूमिका निभाने के लिए कहा है। मैं सफेद गेंद के क्रिकेट में इस भूमिका के लिए तैयार हूं।’’ उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि पंत किसी चोट के कारण टीम से बाहर हुए या उन्हें विश्राम दिया गया है। राहुल ने कहा, ‘‘पंत के बारे में ईमानदारी से कहूं तो मुझे आज ही पता चला कि वह रिलीज होने जा रहा है। इसके कारण से जुड़े सवालों का जवाब हमारी मेडिकल टीम बेहतर तरीके से दे सकती है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल