1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN, T20WC LIVE STREAMING: भारत-बांग्लादेश के बीच होगा आज अहम मुकाबला, कब, कहां और कैसे देखें लाइव

IND vs BAN, T20WC LIVE STREAMING: भारत-बांग्लादेश के बीच होगा आज अहम मुकाबला, कब, कहां और कैसे देखें लाइव

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Nov 01, 2022 03:03 pm IST,  Updated : Nov 02, 2022 07:36 am IST

IND vs BAN, T20WC LIVE STREAMING: भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा सुपर 12 स्टेज के ग्रुप 2 का मुकाबला।

IND vs BAN, t20 world cup- India TV Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश

IND vs BAN, T20WC LIVE STREAMING: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश में है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बावजूद टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बाकी हैं। हालांकि उसके लिए उसे अपने बाकी के दोनों मुकाबलों के हर हाल में जीतना होगा। रोहित सेना के सामने फिलहाल बांग्लादेश की चुनौती है और वह उसे हल्के में लेने की गलती बिल्कुल भी नहीं करेगी। दूसरी तरफ बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टीम इंडिया को चेतावनी देते हुए उलटफेर की बात कही है। दोनों टीमें इस वक्त सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं, ऐसे में दोनों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच और उसके प्रसारण से जुड़ी सारी अहम जानकारियों के बारे में...

कब खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप मुकाबला मैच?

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 12 का यह अहम मुकाबला आज यानी बुधवार (2 नवंबर) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा यह मुकाबला?

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड के बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारतीय समयानुसार इस मुकाबले का टॉस दोपहर 1:00 बजे जबकि मैच की पहली गेंद 1:30 बजे डाली जाएगी। 

किस चैनल पर देखा जा सकता है मैच?

भारत और बांग्लादेश के बीच इस मैच का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर देखे जा सकते हैं।

कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके साथ मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और ताजा अपडेट https://www.indiatv.in/sports पर भी पढ़ी जा सकती है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक हुड्डा

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल हुसैन शंतो, सौम्य सरकार, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन मिराज, शोरफुल इस्लाम, इबादत हुसैन, नूरुल हसन, लिटन दास, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, यासिर अली, नसुम हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल