India vs Bangladesh, U19 Asia Cup Final Cricket Score: अंडर-19 एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान मोहम्मद अमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ था। भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को सिर्फ 198 रनों पर ढेर कर दिया था। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज बेहतरीन खेल नहीं दिखा पाए और आउट हो गए। टीम के लिए मोहम्मद अमान ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए और पूरी भारतीय टीम 139 रनों पर सिमट गई और टीम इंडिया को 59 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ा है।
IND vs BAN U19 Asia Cup 2024 Final मैच का स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें।