1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG 1st T20I Highlights: भारत ने इंग्लैंड को 50 रनों से हराया, रोहित शर्मा की लगातार 13वीं जीत

IND vs ENG 1st T20I Highlights: भारत ने इंग्लैंड को 50 रनों से हराया, रोहित शर्मा की लगातार 13वीं जीत

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jul 07, 2022 09:03 pm IST,  Updated : Jul 08, 2022 02:11 am IST

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले 7, 9 और 10 जुलाई को खेले जाएंगे। इसके बाद 12, 14 और 17 जुलाई को वनडे सीरीज होगी।

भारत ने पहला टी20 50 रनों...- India TV Hindi
भारत ने पहला टी20 50 रनों से जीता Image Source : TWITTER BCCI

England vs India 1st T20I, Southampton- The Rose Bowl

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला गया और भारत ने यहां मेजबान टीम को 50 रनों से मात दी। लंबे समय बाद रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी हुई और इंग्लैंड को इस मैच में हराकर उन्होंने लगातार 13वीं टी20 इंटरनेशनल जीत दर्ज की। हार्दिक पंड्या ने 51 रनों के साथ 33 रन देकर चार विकेट भी लिए। एजबेस्टन टेस्ट में रोहित कोरोना संक्रमित होने के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे। विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह समेत कुछ सीनियर खिलाड़ी इस मुकाबले में नहीं खेले और वह दूसरे टी20 से टीम के साथ जुड़ेंगे। भारत का साउथैम्पटन में यह पहला टी20 इंटरनेशनल मैच था। इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर टीम इंडिया की यह पहली जीत है। इससे पहले चार मैचों में जिसमें दो टेस्ट और दो वनडे शामिल हैं मेजबान टीम ने भारत को यहां मात दी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल