India vs England T20 Cricket Update: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच पुणे के मैदान पर खेला गया। मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद टीम इंडिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब उसने दूसरे ओवर में ही तीन अहम विकेट गंवा दिए। इससे भारतीय टीम संकट में घिरी हुई नजर आ रही थी। लेकिन फिर हार्दिक पांड्या और शिवम ने निचले क्रम पर उतरकर दमदार अर्धशतक लगाए और टीम इंडिया को संकट से निकाल लिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम इंडिया 181 रन बनाने में सफल हो पाई। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने जरूर 51 रनों की पारी खेली। उनके अलावा बेन डकेट ने 39 रनों का योगदान दिया। लेकिन इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवर्स में 166 रन बनाकर सिमट गई और उन्हें 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
IND vs ENG के बीच चौथे टी20 मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें।