1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टीम इंडिया की स्क्वाड में नहीं मिली इस IPL कप्तान को जगह, खराब फॉर्म बना बड़ी वजह

IND vs ENG: टीम इंडिया की स्क्वाड में नहीं मिली इस IPL कप्तान को जगह, खराब फॉर्म बना बड़ी वजह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 11, 2025 10:18 pm IST,  Updated : Jan 11, 2025 10:18 pm IST

IND vs ENG: टीम इंडिया को 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ घर पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में रुतुराज गायकवाड़ को जगह नहीं मिली है, जिसके पीछे कारण उनका मौजूदा खराब फॉर्म है।

Ruturaj Gaikwad- India TV Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड: टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में रुतुराज गायकवाड़ को नहीं मिली जगह। Image Source : GETTY

IND vs ENG T20I Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसको लेकर इंग्लैंड ने जहां अपनी स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया था, तो वहीं भारतीय टीम का भी अब ऐलान हो गया है। इसमें जहां लंबे समय के बाद टीम में मोहम्मद शमी की वापसी देखने को मिली है तो वहीं टीम में ध्रुव जुरेल और नीतीश रेड्डी को भी जगह दी गई है। वहीं आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी संभालने वाले रुतुराज गायकवाड़ को जगह नहीं मिली है, जिसके पीछे उनका खराब फॉर्म एक बड़ी वजह माना जा रहा है। गायकवाड़ ने साल 2024 में जिम्बाब्वे के दौरे पर अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था और इसके बाद से ही वह प्लेइंग 11 से बाहर चल रहे हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में खराब फॉर्म बना बड़ी वजह

रुतुराज गायकवाड़ को लेकर बात की जाए तो विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में उनकी टीम महाराष्ट्र जिसकी वह कप्तानी भी कर रहे हैं उसका प्रदर्शन शानदार देखने को मिला है और टीम ने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं गायकवाड़ इस टूर्नामेंट में अब तक बल्ले से बिल्कुल भी अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। गायकवाड़ अभी तक विजय हजारे ट्रॉफी में 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ एक में शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए। वहीं इसके अलावा 5 पारियों में वह 20 रनों का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब नहीं हो सके। ऐसे में उनके प्रदर्शन में इस उतार-चढ़ाव की वजह से भी सेलेक्टर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना।

गायकवाड़ ने अब तक हैं खेले 23 टी20 मैच

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी करने वाले रुतुराज गायकवाड़ ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 23 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.56 के औसत से 633 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतकीय और चार अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। गायकवाड़ का टी20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 143.54 का है जो ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर काफी बेहतर माना जा सकता है। अब गायकवाड़ को टीम में वापसी करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान, शमी की हुई अचानक वापसी

विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची कर्नाटक की टीम, महाराष्ट्र ने भी पक्की की जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल