1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG टी20 मैचों की बदली टाइमिंग, अब एक घंटे पहले शुरू होंगे मुकाबले

IND vs ENG टी20 मैचों की बदली टाइमिंग, अब एक घंटे पहले शुरू होंगे मुकाबले

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 08, 2026 09:14 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 09:17 pm IST

IND vs ENG Match Timing Change: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के कुछ मुकाबलों के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। ये फैसला भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Abhishek Sharma & Sanju Samson- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा & संजू सैमसन Image Source : PTI

IND vs ENG Match Timing Change: भारतीय टीम जुलाई में पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होने वाली है। टी20 सीरीज के मैचों की टाइमिंग को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक बड़ा फैसला लिया है। टी20 सीरीज के कुछ मैचों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। पांच में से तीन मुकाबले पहले भारतीय समय के हिसाब से रात 11 बजे से शुरू होने वाले थे। अब ये मुकाबले एक घंटे पहले यानी रात 10 बजे से शुरू होंगे।

व्यूअरशिप को बढ़ाने के लिए लिया गया है ये फैसला

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांच टी20 मैचों में से तीन मैच पहले भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे शुरू होने थे। लेकिन बाद में दोनों क्रिकेट बोर्ड (BCCI और ECB) ने ब्रॉडकास्टर्स (जैसे सोनी स्पोर्ट्स और स्काई स्पोर्ट्स) से बात करके इसके टाइमिंग में बदलाव किया है। अब ये मैच एक घंटे पहले, यानी रात 10 बजे से शुरू होंगे। वैसे तो इंग्लैंड में टी20 मैच वहां के स्थानीय समय के मुताबिक शाम 6:30 बजे खेले जाते हैं, लेकिन भारतीय दर्शकों की सुविधा और टीवी पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को मैच दिखाने के लिए इन मुकाबलों को थोड़ा जल्दी शुरू किया जा रहा है। ECB ने टीवी व्यूअरशिप को बढ़ाने के लिए ऐसा किया है।

टी20 सीरीज में नहीं होगी फ्लडलाइट की जरूरत

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 मैचों के समय में बदलाव किए जाने की वजह से ये मुकाबले रात में फ्लडलाइट जलने से पहले ही खत्म हो जाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि इंग्लैंड में गर्मियों के दिनों में सूरज रात 9 बजे के बाद डूबता है। ऐसे में इन मैचों में लाइट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सीरीज को लेकर फैंस के बीच काफी जबरदस्त क्रेज है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल (2025) ही इन मैचों के टिकट बेचना शुरू कर दिया था। टिकटों की भारी मांग के चलते तीनों वनडे मैचों के सारे टिकट पूरी तरह बिक चुके हैं।

इंग्लैंड सीरीज के लिए हो चुका है टीम इंडिया का ऐलान

भारत ने पिछले दिनों (6 जून) इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया था। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अब देखना ये होगा कि वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।

यह भी पढ़ें

IND vs SL: ​सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका ए मुकाबला, एक्शन में होंगे वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड में स्पिनर्स का बजा डंका, टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पीटा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल