1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: नंबर्स गेम! टीम इंडिया ने पिछले सात साल में अंग्रेजों को 7 बार चटाई धूल, यहां देखिए सभी आंकड़े

IND vs ENG: नंबर्स गेम! टीम इंडिया ने पिछले सात साल में अंग्रेजों को 7 बार चटाई धूल, यहां देखिए सभी आंकड़े

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jul 18, 2022 11:16 am IST,  Updated : Jul 18, 2022 11:40 am IST

IND vs ENG: टीम इंडिया ने मैनचेस्टर वनडे 5 विकेट से जीतकर इंग्लैंड की सरजमीं पर 8 साल बाद वनडे सीरीज अपने नाम की। वहीं इस मैदान पर भी भारत ने 39 साल बाद अंग्रेजों को हराया।

India vs England Series- India TV Hindi
India vs England Series Image Source : TWITTER BCCI

Highlights

  • भारत ने 39 साल बाद मैनचेस्टर में इंग्लैंड को वनडे मैच हराया
  • रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीती लगातार 7वीं सीरीज
  • टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे पर टी20 के बाद वनडे सीरीज भी 2-1 से जीती

IND vs ENG: भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे का अंत भारतीय क्रिकेट फैंस को एक यादगार और खुशनुमा लम्हा देकर किया। भारत ने 8 साल बाद और कुल चौथी बार इंग्लैंड की सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती। इसके अलावा 1983 के बाद यानी करीब 39 साल बाद मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत ने अंग्रेजों को धूल चटाई। टीम इंडिया ने इससे पहले इस दौरे पर टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी और अब वनडे सीरीज भी 2-1 से कब्जा ली है। 

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद कई आंकड़े सामने आए और कई रिकॉर्ड भी बने। इंग्लैंड में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने वाले रोहित शर्मा तीसरे कप्तान भी बने। उनसे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन (1990) और एमएस धोनी (2014) में ऐसा कर चुके थे। साथ ही रोहित की यह कप्तान बनने के बाद लगातार 7वीं सीरीज जीत थी। साथ ही इंग्लैंड के लिए पिछले सात सालों में यानी 2015 से अपने घर पर तीसरी वनडे सीरीज की हार थी। इसके अलावा 2015 से लेकर 2022 तक भारत ने इंग्लैंड से कुल 8 व्हाइट बॉल सीरीज खेली जिसमें से 7 भारत ने अपने नाम की हैं।

अब आइए एक-एक करके सभी आंकड़ों पर नजर डालते हैं:-

2015 के बाद घर में इंग्लैंड की ODI सीरीज में हार

  • 2-3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2015
  • 1-2 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2020
  • 1-2 बनाम भारत, 2022

2015 वर्ल्ड कप के बाद से भारत-इंग्लैंड सीरीज के नतीजे

T20I

  1. 2017 (भारत में): भारत 2-1 से जीता
  2. 2018 (इंग्लैंड में): भारत 2-1 से जीता
  3. 2021 (भारत में): भारत 3-2 से जीता
  4. 2022 (इंग्लैंड में): भारत 2-1 से जीता

ODI

  1. 2017 (भारत में): भारत 2-1 से जीता
  2. 2018 (इंग्लैंड में): इंग्लैंड 2-1 से जीता
  3. 2021 (भारत में): भारत 2-1 से जीता
  4. 2022 (इंग्लैंड में): भारत 2-1 से जीता

Rohit Sharma IND vs ENG: रोहित शर्मा ने जीती लगातार 7वीं सीरीज, मैनचेस्टर में खत्म हुआ 39 साल का सूखा

गौरतलब है कि ऋषभ पंत के शानदार शतक और हार्दिक पंड्या की सूझबूझ भरी पारी व गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड को मैनचेस्टर वनडे में 5 विकेट से हराया। इसी के साथ टीम ने सीरीज भी अपने नाम की। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने द ओवल में 10 विकेट से जीता था। इसके बाद लॉर्ड्स में टीम को 100 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन मैनचेस्टर में टीम के मध्यक्रम ने खुद को साबित किया और सीरीज पर भारत का कब्जा करवाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल