1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 148 सालों के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, IND vs ENG मैच में खेला गया गजब खेल

148 सालों के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, IND vs ENG मैच में खेला गया गजब खेल

 Published : Jul 05, 2025 12:02 am IST,  Updated : Jul 05, 2025 06:33 am IST

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के जैमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने दमदार गेंदबाजी की है। इन दोनों खिलाड़ियों ने मैच में शतक लगाए।

jamie smith- India TV Hindi
जैमी स्मिथ भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए Image Source : GETTY

भारत के 587 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त मिली। पहली पारी में इंग्लैंड की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब उसने 85 रनों पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ ने छठे विकेट के लिए 303 रनों की साझेदारी की और इंग्लैंड को मैच में वापस लेकर आए। इन प्लेयर्स के आगे भारतीय गेंदबाजों की एक ना चली।

6 बल्लेबाज जीरो पर हुए आउट

इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट, ओली पोप, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, जोस टंग और शोएब बशीर अपना खाता तक नहीं खोल पाए। दूसरी तरफ हैरी ब्रूक ने 158 रन और जैमी स्मिथ ने नाबाद 184 रन बनाए। ब्रूक और स्मिथ की वजह से ही इंग्लैंड की टीम 400 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। टेस्ट क्रिकेट के 148 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टीम ने एक पारी में 400 प्लस बनाए हों और उसके 6 बल्लेबाज जीरो पर आउट हो गए हों। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहला मुकाबला 1877 में खेला गया था।

हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ ने खेली कमाल की पारियां

हैरी ब्रूक ने पारी की शुरुआत से ही सधी हुई बल्लेबाजी की। दूसरी तरफ जैमी स्मिथ कुछ और ही ठानकर मैदान पर आए थे। उन्होंने आते ही मोहम्मद सिराज की गेंद पर चौका जड़ा था और अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने बहुत ही तेजी के साथ रन बनाए और सिर्फ 80 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था। जब इंग्लैंड के 85 रनों पर ही पांच विकेट गिर गए थे, तो ऐसा लगा था कि इंग्लैंड की टीम फॉलोऑन खेलेगी। लेकिन ब्रूक और जैमी ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा होने नहीं दिया। हालांकि जैमी दोहरा शतक नहीं लगा पाए।

मोहम्मद सिराज ने हासिल किए 6 विकेट

भारत के लिए मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने अच्छी गेंदबाजी की। सिराज ने मैच में कुल 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने इंग्लैंड के निचले क्रम के बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया। वहीं आकाश दीप के खाते में चार विकेट गए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें:

जायसवाल के आउट होते ही मचा हंगामा, गुस्से से लाल हुए बेन स्टोक्स; लड़ने पर उतारू

148 सालों के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, IND vs ENG मैच में खेला गया गजब खेल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल