1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NED: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर! जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस सेशन में साथी खिलाड़ी को किया चोटिल

IND vs NED: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर! जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस सेशन में साथी खिलाड़ी को किया चोटिल

 Written By: Mohid Khan
 Published : Nov 08, 2023 07:55 pm IST,  Updated : Nov 08, 2023 07:55 pm IST

India vs Netherlands: नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले टीम इंडिया का एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है। इस खिलाड़ी को प्रैक्टिस सेशन में जसप्रीत बुमराह की एक गेंद पर चोट लगी।

ishan kishan- India TV Hindi
प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुआ ये खिलाड़ी Image Source : PTI

India vs Netherlands World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 8 मैच जीतने वाली भारतीय टीम अपना अगला मैच रविवार 12 नवंबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस सेशन में अपनी ही टीम के एक खिलाड़ी को चोटिल कर दिया है। ये खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में बुमराह की शॉर्ट पिच गेंद का सामना करते हुए चोटिल हुआ है। 

प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुआ ये खिलाड़ी 

भारतीय क्रिकेटर्स ने नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले आखिरी लीग मैच से पहले बुधवार को ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया, जिसमें बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तीखी गेंदों का स्वाद भी चखा। लेकिन बुमराह की शॉर्ट पिच गेंद पर टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए। ईशान किशन को पेट पर गेंद लगी और वह कुछ समय के लिए जमीन पर लेट गए थे। हालांकि उनकी ये चोट गंभीर नहीं बताई जा रही है। उन्हें इस चोट से उबरने थोड़ा समय लगा, लेकिन वह एक बार फिर प्रैक्टिस करते नजर आए।

जसप्रीत बुमराह ने जमकर बहाया पसीना

शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया और उन पर लंबे शॉट लगाए लेकिन जब उन्होंने बुमराह का सामना किया तो फिर रक्षात्मक बल्लेबाजी की। यह भले ही ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन था लेकिन बुमराह ने एक सेकंड के लिए भी इसे हल्के से नहीं लिया। उन्होंने पूरे 20 मिनट तक अपनी पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी की। 

प्रैक्टिस सेशन में नहीं पहुंचे ये खिलाड़ी

ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन होने के कारण विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने इसमें भाग नहीं लिया जबकि अन्य खिलाड़ियों ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की नेट पर समय बिताया। कोलकाता में साउथ अफ्रीका पर 243 रन की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम मंगलवार को यहां पहुंची थी। इसके बाद खिलाड़ियों ने एक दिन आराम किया। बता दें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम थी।

(INPUT- PTI)

ये भी पढ़ें

वर्ल्ड कप में इतिहास रचने से एक कदम दूर कप्तान रोहित, धोनी-विराट भी नहीं कर पाए ऐसा

भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन, 146 साल में पहली बार देखने को मिला ये कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल