India vs New Zealand 1st ODI Live Cricket Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बड़ौदा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद न्यूजीलैंड के लिए हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की और बड़े स्कोर की नींव रख दी। कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉन्वे ने अर्धशतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 300 रन बनाए।
भारतीय टीम की तरफ से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 93 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की पारी खेली। श्रेयस अय्यर के बल्ले से 49 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स की दमदार पारियों की वजह से ही टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।